अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : रामनवमी के मौके पर हुरूमगढ़ा भुरकुंडा स्थित रामनवमी मैदान में इस बार का मेला उत्साह, आस्था और प्रतिस्पर्धा से भरपूर रहा। श्री महारामनवमी पूजा समिति की ओर से आयोजित इस मेले में भुरकुंडा और भदानीनगर क्षेत्र की कई समितियों ने हिस्सा लिया और अपने प्रदर्शन से लोगों का दिल जीत लिया।
निर्णायक मंडली ने किया चयन
मेला में पहुंचे विभिन्न समितियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए निर्णायक मंडली बनाई गई थी। इसमें रंजन कुमार, मनी भूषण प्रसाद, प्रिंस सिंह, रोहित कुमार और अंकुर विश्वनाथ शामिल थे। सभी ने अलग-अलग मानकों पर अंक देकर विजेताओं का चयन किया।
सबसे बड़े ध्वज में देवरिया रहा अव्वल
मेले में सबसे बड़े महाबीर ध्वज के लिए देवरिया को प्रथम स्थान मिला। उनके ध्वज ने सभी का ध्यान खींचा और भक्ति का माहौल और भी खास बना दिया।

कला प्रदर्शन में इन समितियों का दबदबा
कला प्रदर्शन में सनातन हिन्दू संगठन, पटेलनगर भुरकुंडा ने पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर नवयुवक संघ संकटमोचन मंदिर भुरकुंडा बाजार रहा, जबकि तीसरा स्थान शिवनगर चिकोर को मिला।
झांकी में महाबीर मंडल लादी रहा आगे
झांकी प्रतियोगिता में महाबीर मंडल लादी ने पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर शिवनगर चिकोर और तीसरे स्थान पर अंबेडकर क्लब लादी रहा।

अनुशासन में नवयुवक संघ नंबर वन
अनुशासन के मामले में नवयुवक संघ संकटमोचन मंदिर भुरकुंडा बाजार को पहला स्थान मिला। दूसरे स्थान पर आदर्श क्लब चिकोर और श्री रामनवमी पूजा समिति लपंगा बस्ती रहे। तीसरे स्थान पर श्री रामनवमी पूजा समिति मतकमा और पगला आश्रम भुरकुंडा को संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया।
अखाड़ा प्रदर्शन में शिवनगर चिकोर ने मारी बाजी
अखाड़ा प्रदर्शन में शिवनगर चिकोर पहले स्थान पर रहा। दूसरे स्थान पर महाबीर मंडल लादी और श्री रामनवमी पूजा समिति देवरिया को संयुक्त रूप से सम्मान मिला। तीसरा स्थान अंबेडकर क्लब लादी को मिला।

विशेष पुरस्कार भी दिए गए
बेस्ट उत्साह के लिए श्री रामनवमी पूजा युवा संघर्ष समिति, महुआ टोला को स्पेशल अवॉर्ड दिया गया। उनके जोश और भागीदारी की सभी ने सराहना की।
आयोजन को सफल बनाने में कई लोगों का योगदान
इस पूरे मेले को सफल बनाने में कई लोगों ने अहम भूमिका निभाई। टिकेश्वर महतो, चमन लाल, प्रदीप मांझी, योगेश दांगी, मुकेश राउत, मनोज राम, राजेन्द्र मुंडा, राजकिशोर पांडेय, शंकर मांझी, सतीश मोहन मिश्रा, प्रेम कुमार साहू, अमरेश साहू, अमित साहू, सुरेंद्र यादव, इंद्रजीत सिंह छावड़ा, राकेश सिन्हा, वीरेंद्र यादव, अजय साहू और रामफल बेदिया सहित कई लोगों ने बढ़-चढ़कर योगदान दिया।
इसे भी पढ़ें : कोर्ट परिसर में लगा हक का स्टॉल, लोगों ने जाना कानून की ताकत



