Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 08:19 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » डीज़ल, पेट्रोल के बढ़े दामों को लेकर कांग्रेस ने किया एक दिवसीय धरना
झारखंड

डीज़ल, पेट्रोल के बढ़े दामों को लेकर कांग्रेस ने किया एक दिवसीय धरना

July 5, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

बरही। बरही के प्रखंड मैदान में डीज़ल, पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर बरही कांग्रेस इकाई ने शनिवार को एक दिवसीय धरना दिया। धरने में मुख्य अतिथि बरही विधायक उमा शंकर अकेला यादव, विशिष्ट अतिथि जिला अध्य्क्ष अवधेश सिंह, विश्व सनातन महासभा अध्य्क्ष व बरही विधानसभा विधयाक प्रतिनिधि विनोद यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मौके पर विधायक प्रतिनिधि विनोद यादव ने कहा कि रघुवर सरकार के समय गरीब का घर गिर जाता था तो कोई देखना वाला नहीं था। आज के समय मे कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता तन मन से क्षेत्र के विकास और गरीबों के आवाज बने हैं। साथ ही कहा कि जो लोग गलत करेगे उन्हें जेल जाना होगा। उन्होंने कहा कि भय का माहौल पूर्व विधायक के समय था आज के समय मे भय का माहौल नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन मे डीजल और पेट्रोल की कीमत इतनी नहीं बढ़ी थी, जितनी भाजपा की सरकार में बढ़ी है। उन्होंने भाजपा पर जनता को भटकाने का आरोप लगाया और कहा कि चीनी समान का बहिष्कार सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी से जुड़े लोग करें। आज के समय मे बड़े बड़े नेता अपने अपने घरों और कार्यालयों में चीनी समान का उपयोग करते हैं।

वहीं लोगों को चीनी समान का बहिष्कार के लिए कहते हैं। जिला अध्य्क्ष अवधेश सिंह ने कहा कि आजादी के लेकर अभी तक पेट्रोल डीजल की कीमत इतनी नहीं बढ़ी थी। डीजल पेट्रोल का दाम आज बढ़ा है उसकी जिम्मेवार भाजपा सरकार है। बढ़ते दामों से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा अब झूठे वादे करना बंद करे। वहीं विधायक अकेला यादव ने कहा कि चुनाव के समय प्रधानमंत्री हर साल दो करोड़ बेरोजगारों को रोजगार देनी की बात करते थे लेकिन अभी तक किसी को कोई रोजगार नहीं मिला। प्रधानमंत्री कहते थे काला धन वापस लाएंगे लेकिन अभी तक एक रुपये भी काला धन वापस नही आया। भाजपा चुनाव के समय हिन्दू-मुस्लिम,
मंदिर-मस्जिद की बात करती है। भाई-भाई का बंटवारा कराती है। मंहगाई चरम सीमा पर है लेकिन भाजपा इसपर बात नहीं करती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय 12 रुपये किरोसिन तेल मिलता था। आज किरोसिन तेल की कीमत आसमान छू रही है। गरीब परेशान है। वहीं केंद्र सरकार चुप है। साथ ही उन्होंने कहा कि बोकारो का स्ट्रिल प्लांट, तिलैया डैम का निर्माण इंदिरा गांधी, जवाहर लाल नेहरू ने की। कांग्रेस ने बेरोजगारी को दूर करने व विकास का काम करती है। यदि भाजपा बेरोजगारों को रोजगार देने का काम करती तो देश मे बेरोजगार युवा की संख्या बृहद रूप नहीं लेती। देश मे पढ़े लिखे लोग दिहाड़ी करने पर मजबूर हैं। केंद्र के मंत्री सिर्फ देश विदेश घूमने में लगे हैं। वहीं धरना के बाद पांच सदस्यों ने बढ़ते डीजल पेट्रोल के दामों को लेकर बरही बीडीओ अरुणा कुमारी को राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सौंपा। मौके पर विधायक प्रतिनिधि विनोद यादव, जिला अध्य्क्ष अवधेश सिंह, उप प्रमुख सिकन्दर राणा, प्रखंड युवा अध्य्क्ष अमित जयसवाल, प्रखंड अध्य्क्ष इकबाल रजा, वरिष्ठ समाजसेवी रधुनन्दन गोप, युवा समाजसेवी मनोहर यादव, कुणाल कतरीयार, मुखिया दसरथ यादव, मुखिया प्रतिनिधि विष्णुधारी महतो, पप्पू असलम, हरि गुप्ता, मुखिया मो ताजुद्दीन , पूर्व मुखिया वीना उरांव, मंटू सिंह, मुकेश गुप्ता, उमेश पासवान, नरेश सिंह, तोखन रविदास, प्रमोद सिंह, प्रखंड युवा सचिव टिंकू केशरी, संतोष निषाद, वीरेंद्र यादव समेत कई मौजूद थे।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपेट्रोल-डीजल की बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का धरना
Next Article गलवान में चीनी सैनिकों की जान मुश्किल में, जाना पड़ सकता है पीछे

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.