Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 6 May, 2026 • 04:00 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » संकट की घड़ी में देश की सेवा में लाइफ लाइन साबित हुए हैं कांग्रेसी नेता
झारखंड

संकट की घड़ी में देश की सेवा में लाइफ लाइन साबित हुए हैं कांग्रेसी नेता

May 12, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

हजारीबाग। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के जोनल प्रवक्ता डॉ जमाल अहमद ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा द्वारा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे हुए उस पत्र पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की, जिसमें उन्होंने कहा कि इस संकट के इस दौर मेंं कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा जनता को गुमराह कर झूठी दहशत पैदा करने की कोशिश की जा रही है। डॉ जमाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने पिछले सैकड़ों सालों से संकट की घड़ी में देश की सेवा में लाइफ लाइन साबित हुए हैं। कांग्रेसी नेताओं को नड्डा जी से जनसेवा के मामले में सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है। नड्डा जी को यह पत्र दरअसल देश के

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी, गृह मंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन को लिखना चाहिए था, क्योंकि कोरोना की इस दूसरी लहर की खबर देश के वैज्ञानिकों ने अगस्त 2020 में ही दे चुके थे। हमारे कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने तो इस लड़ाई को लड़ने के लिए नेशनल पॉलिसी बनाने की मांग पिछले साल किए थे, लेकिन केंद्र की घमंडी मोदी सरकार इन सारी मुद्दे की बातों से कन्नी काटती रही। अप्रैल 2021 तक भाजपाई नेता अपनी राजनीति चमकाने और पार्टी के विस्तार के लिए चुनाव प्रचार करते रहे। इस बीच कोरोना के दिनों दिन भयावह होते रूप से ना जाने कितने लोग काल के गाल में समा गए। आज अपने देश में बढती इस महामारी की खबर से पूरी दुनिया सकते में है। आज भी लगातार हमारे यहां अस्पतालों में बिस्तर और ऑक्सीजन की कमी की वजह से जनहानि हो रही हैं। श्मशान और कब्रिस्तान की लंबी कतारों ने इस सच से परदा हटा दिया कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश को सुनियोजित तरीके से रसातल में ढकेल दिया है। आज देश के 15 करोड़ नौजवानों की नौकरी जा चुकी है। वे भयंकर आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। देश के अन्नदाता किसान भाई अपनी जायज मांगों के समर्थन में सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। महंगाई चरम सीमा पार कर चुकी है। अपना देश तो सदियों से दाता की श्रेणी में था, आज केंद्र सरकार की गलत नीतियों की वजह से पाता की श्रेणी में आकर खड़ा हो गया है। नड्डा साहब केन्द्रीय भाजपा सरकार को इन ढेर सारी विफलताओं का आईना दिखाते, तो कम से कम देश की उस जनता के लिए तो जवाबदेह होते, जिन्होंने उन लोगों पर भरोसा करके सत्ता सौंपी थी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleविषाणु युक्त हवन से कोरोना को हराया जा सकता है
Next Article कपड़ा व्यापारियों पर लगा कोरोना का ग्रहण,  लॉकडाउन से हुआ लाखों का नुकसान

Related Posts

Headlines

बीवी के नाजायज संबंध का खौफनाक अंत, राज खोल गये SP… देखें वीडियो

May 6, 2026
Headlines

तारीखों में उलझी जिंदगी, एक ही दिन एक छत के नीचे समाधान… जानें कब

May 6, 2026
Headlines

SP के ‘ड्रैगन-228’ से हिला JJMP नेटवर्क, SLR-AK47 के साथ दो धराये

May 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बीवी के नाजायज संबंध का खौफनाक अंत, राज खोल गये SP… देखें वीडियो

May 6, 2026

तारीखों में उलझी जिंदगी, एक ही दिन एक छत के नीचे समाधान… जानें कब

May 6, 2026

SP के ‘ड्रैगन-228’ से हिला JJMP नेटवर्क, SLR-AK47 के साथ दो धराये

May 6, 2026

मेजर का खुलासा : दुबई में बढ़ी दबिश तो डंकी रूट से पाकिस्तान भागा प्रिंस खान

May 6, 2026

ज्ञान ज्योति केंद्र स्कूल में लटका ताला, सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई ठप… जानें क्यों

May 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.