Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 16 October, 2026 • 02:16 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » डायन बिसाही के संदेह में दंपती की टांगी से काटकर हत्या
झारखंड

डायन बिसाही के संदेह में दंपती की टांगी से काटकर हत्या

April 23, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

गुमला। चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भगत बुकमा गांव में शुक्रवार देर रात डायन बिसाही के संदेह में लूदरा चीक बड़ाईक (65) और उसकी पत्नी फूलमइत देवी ( 62) की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी गई है। इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद देवरानी सुमित्रा देवी ने रात में ही कुल्हाड़ी लेकर चैनपुर थाना पहुंच पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

इधर ग्रामीणों का कहना है कि इतनी बड़ी घटना को एक औरत अंजाम नहीं दे सकती है। इस दोहरे हत्याकांड में और लोगों की संलिप्तता है। सुमित्रा देवी अपने बेटे को बचाना चाहती है। इसलिए उसने थाना जाकर आत्म समर्पण कर दिया।

जानकारी के अनुसार आरोपित सुमित्रा देवी की बेटी बीमार चल रही थी। सुमित्रा को शक था कि लूदरा चीक और उसकी पत्नी फूलमइत देवी ने उसकी बेटी के साथ जादू-टोना किया है। वह अपने अंध विश्वास में दोनों को डायन-बिसाही मानती थी। इस मामले को लेकर सुमित्रा ने पति-पत्नी को धमकाते हुए उसकी बच्ची को स्वस्थ करने को कहा था नहीं तो परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। सुमित्रा की धमकी से परिवार भयभीत हो गया। ग्राम प्रधान से शिकायत की। जान की रक्षा की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्राम प्रधान ने शुक्रवार को गांव में बैठक बुलाई। दोनों पक्षों को बैठक में बुलाया।
ग्राम प्रधान ने जब सुमित्रा और उसके बेटे को समझाने का प्रयास किया तो दोनों ग्राम प्रधान से ही उलझ गए। उनके साथ धक्का मुक्की करने लगे। तब ग्राम प्रधान ने कह दिया कि यह मामला उनसे नहीं सुलझेगा, पुलिस ही इसे सुलझा पाएंगे। इसके बाद परिवार चैनपुर थाना गया। थाना में मौजूद पुलिस अधिकारियों को सारी बात बताई। जान बचाने की गुहार लगाई। पुलिस अधिकारी ने परिवार को मोबाइल नंबर दिया। कोई घटना होने पर सूचित करने को कहा। इसके बाद पति-पत्नी अपने घर चले गए। रात में खाना खाकर दोनों सोने गए। मौका पाकर आरोपी दोनों के कमरे में प्रवेश कर गए और बारी बारी से पति पत्नी की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी गई।

चैनपुर पुलिस शनिवार की सुबह घटनास्थल पहुंच दोनों शवों को उठा कर थाना ले आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअवकाश के दिन भी कार्यालय में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति का डीसी ने दिया आदेश
Next Article अब कॉमन सिविल कोड लागू करने की तैयारी, जानें! अमित शाह ने क्या कहा

Related Posts

Headlines

जमशेदपुर में देर रात आग का तांडव, 9 दुकानें जलकर खाक

October 16, 2026
Headlines

अपशकुन मान 4 साल के मासूम बेटे का रेत डाला था गला, अब उम्र कटेगी जेल में 

October 16, 2026
Headlines

किरायेदार का बनना चाहता था वारिस, इस चलते टपका दिया उसके जीजा को…

October 15, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

जमशेदपुर में देर रात आग का तांडव, 9 दुकानें जलकर खाक

October 16, 2026

राशिफल @ 16 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 16, 2026

अपशकुन मान 4 साल के मासूम बेटे का रेत डाला था गला, अब उम्र कटेगी जेल में 

October 16, 2026

किरायेदार का बनना चाहता था वारिस, इस चलते टपका दिया उसके जीजा को…

October 15, 2026

पटना IGIMS पहुंचे सीएम, सीनियर नेता वशिष्ठ नारायण सिंह व नरेंद्र यादव का जाना हाल

October 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.