Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 25 September, 2026 • 08:04 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कोरोना के कहर से तरबूज की मिठास पर संकट
झारखंड

कोरोना के कहर से तरबूज की मिठास पर संकट

May 19, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

खूंटी। गर्मी के शुरुआती दिनों में तरबूज की रसीली मिठास लोगों का गला तर कर देती है। लेकिन पिछले दो वर्षों से कोरोना तरबूज की मिठास पर कहर बनकर टूटा है। इस बार भी खूंटी जिले में तरबूज की बंफर उपज हुई है। लेकिन लॉकडाउन के चलते तरबूज उत्पादक किसान इस समय चिंता में डूबे हैं। उनके सामने समस्या है कि स्थानीय तरबूज को बाहर कैसे भेजा जाए।
गौरतलब है कि खूंटी के तरबूज कोलकाता, राउरकेला, बिहार के साथ ही नेपाल तक भेजे जाते थे, पर पिछले दो साल से लाल तरबूज पैदा करने वाले किसानों के चेहरे पीले पड़े हुए हैं। स्थानीय बाजार में तरबूज की खपत काफी कम हैं।

कोरोना संकट के पहले दूसरे जिलों और राज्यों के लोग खेतों से ही तरबूज की खरीदारी कर लेते थे, पर 2020 और 2021 के लाॅकडाउन के कारण किसान अपने उत्पाद बेच नहीं रहे हैं। कई लोगों ने ब्याज पर रुपये लेकर तरबूज की खेती की, तो कई किसानों ने बैंक से ऋण लिया। लॉकडाउन के चलते कुछ दिनों से कई किसानों ने फसल में सिंचाई कम कर दी थी, ताकि तरबूज जल्दी न पके। इसके बावजूद समय पर फसल तैयार हो गयी और किसान अपनी किस्मत पर रोने को विवश हो गये।

Advertisement

डेढ लाख की पूंजी लगायी, 25 हजार के भी तरबूज नहीं बिके: सनिका धान
कर्रा प्रखंड के कांटी पोड़हाटोली गांव के तरबूज उत्पादक किसान सनिका धान बताते हैं कि उन्होंने तरबूज की खेती में एक लाख 50 हजार रुपये से अधिक पूंजी लगायी। पूरा परिवार दिन भर खेतों में मेहनत करता है। अभी तरबूज पूरी तरह तैयार हो चुके हैं, पर खरीदार नहहीं है। अभी तक 25 हजार रुपये के भी तरबूज नहीं बिके हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी उन्हें एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ था। इस साल भी उन्हें एक लाख से अधिक का घाटा होने की आशंका है। सनिका ने कहा कि पहले जमशेदपुर, कोलकाता, रांची, छत्तीसगढ़ सहित अन्य शहरों के व्यवसायी खेतों से ही तरबूज ले जाते थे। पर इस साल कोई खरीदार अब तक नहीं पहुंचा है।

उनकी पत्नी नीमी धान कहती हैं कि लाॅकडाउन ने उनकी कमर ही तोड़ दी है। हाड़तोड़ मेहनत के बाद तरबूज की अच्छी फसल हुई, पर खरीदार नहीं मिलने के कारण तरबूज खेतों में ही सड़ रहे हैं। तोरपा डेली मार्केट में कोरकोटाली गांव की से तरबूज बेचने आयी पूजा देवी कहती हैं कि तरबूज की तो काफी अच्छी फसल हुई है, पर बाजार बिल्कुल मंदा है। खेतों तक व्यवसायी पहुंच नहीं रहे हैं। स्थानीय बाजार में इसकी मांग काफी कम है। उन्होंने कहा कि इस बार भी उन्हें लाखों का घाटा सहना पड़ सकता है। वहीं, सोसोटोली की बीणा देवी कहती हैं कि खेतों में तरबूज सड़ न जाए, इसिलए घर का काम छोड़ कर डेली मार्केट में तरबूज बेचने आयी है, पर मांग से अधिक बाजार में तरबूज की आपूर्ति अधिक होने के कारण उन्हें उचित दाम नहीं मिल पा रहे हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकेंद्र सरकार राज्यों को इस तारीख तक देगी वैक्सीन, राज्यों को तैयारी करने के लिए साझा की गई जानकारी
Next Article झारखंड में नक्सल अभियान में 167 कंपनी फोर्स की है तैनाती

Related Posts

Headlines

कल बंद रहेंगे रांची के तमाम स्कूल, डीसी ने जारी किया आदेश

September 25, 2026
Headlines

रांची में आंधी-बारिश से हवाई सेवा धड़ाम, इंडिगो की कई फ्लाइट्स रद्द

September 25, 2026
झारखंड

थाली में ताकत, सांसों में राहत : 80 टीबी मरीजों को मिला अदाणी के पोषण का सहारा

September 25, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

कल बंद रहेंगे रांची के तमाम स्कूल, डीसी ने जारी किया आदेश

September 25, 2026

रांची में आंधी-बारिश से हवाई सेवा धड़ाम, इंडिगो की कई फ्लाइट्स रद्द

September 25, 2026

थाली में ताकत, सांसों में राहत : 80 टीबी मरीजों को मिला अदाणी के पोषण का सहारा

September 25, 2026

रामगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन भरोसा’ हिट, 7 जिलों से खोज निकाले 61 गुमशुदा मोबाइल

September 25, 2026

सब इंस्पेक्टर के जवान बेटे की पीट-पीट कर ह’त्या, होमगार्ड में हो चुका था चयन

September 25, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.