WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
खूँटी। नगरपंचायत क्षेत्र के मुख्य सड़कों में गाय बछड़े गौपालकों द्वारा लावारिश छोड़ दिए जाने से सड़क पर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
इसी क्रम में आज तड़के सुबह मुरहू रोड के सीआरपीएफ बटालियन 94 के कैंटीन के पास वाहन की चपेट में आने से एक गाय गम्भीर रूप से घायल हो गयी।
ऐसी स्थिति आए दिन खूँटी में देखने को मिल रही है। लेकिन न ही मवेशी के मालिकों को फ़िक्र है और न ही सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित पदाधिकारी को चिंता। जिसका भुक्तभोगी मवेशी ही हो रहे हैं।
अगर इस पर विचार नहीं किया गया और इसपर निराकरण नहीं निकाला गया तो कभी भी वाहन चालक भी इसका भुक्तभोगी हो सकते हैं। इसपर त्वरित कार्यवाही करने की आवश्यकता है।

