WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। झारखंड को कोविशिल्ड का 316980 डोज गुरुवार को प्राप्त हुआ है। केंद्र सरकार की ओर से गुरुवार को वैक्सीन का यह डोज भेजा गया। वैक्सीन मिलने के बाद राज्य के सभी जिलों में वैक्सीन को बांट दिया गया है। इसमें सबसे ज्यादा रांची जिला को कोविशिल्ड का 27080 डोज मिला है। धनबाद को 22000, पूर्वी सिंहभूम को 21500, गिरिडीह को 21500 सहित अन्य जिलों को कोविशिल्ड का डोज बांटा गया है।

