Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 11:46 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बाबा धाम में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब, पहली सोमवारी पर 3.17 लाख भक्तों ने चढ़ाया जल
झारखंड

बाबा धाम में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब, पहली सोमवारी पर 3.17 लाख भक्तों ने चढ़ाया जल

August 3, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
शिवभक्तों
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Deoghar : सावन की पहली सोमवारी पर विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम पूरी तरह शिवमय नजर आया। भोर से ही मंदिर परिसर और कांवरिया पथ पर शिवभक्तों की लंबी कतारें लग गईं। सुबह 4:15 बजे जैसे ही जलार्पण शुरू हुआ, “बोल बम” और “हर हर महादेव” के जयघोष से पूरा इलाका गूंज उठा। देश के अलग-अलग राज्यों से पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं ने घंटों इंतजार के बाद बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और परिवार की सुख-समृद्धि व मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की।

मंदिर प्रशासन के अनुसार पहली सोमवारी पर कुल 3,17,494 श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण किया। इनमें 2,05,236 श्रद्धालुओं ने बाह्य अर्घा के माध्यम से और 1,12,258 श्रद्धालुओं ने आंतरिक अर्घा से पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बावजूद जलार्पण की व्यवस्था लगातार सुचारु रूप से चलती रही। प्रशासन और मंदिर प्रबंधन ने कतारों को व्यवस्थित रखने के लिए विशेष इंतजाम किए थे, जिससे श्रद्धालुओं को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

मंदिर परिसर के आसपास सुबह से ही भक्तों का उत्साह देखते बन रहा था। कई श्रद्धालु रात में ही देवघर पहुंच गए थे ताकि पहली सोमवारी पर बाबा के दर्शन और जलार्पण का पुण्य प्राप्त कर सकें। कांवरियों के जत्थे लगातार मंदिर पहुंचते रहे और पूरे शहर में भक्ति का माहौल बना रहा।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी पूरी तरह चाक-चौबंद रखी गई। कांवरिया रूट से लेकर मंदिर परिसर तक जगह-जगह पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहे। भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा पर विशेष नजर रखी गई ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो।

देवघर के डीसी सौरभ कुमार भुवानिया और एसपी प्रवीण पुष्कर पूरे दिन व्यवस्था की निगरानी करते रहे। दोनों अधिकारी लगातार मंदिर परिसर और कांवरिया मार्ग का निरीक्षण करते रहे तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक निर्देश देते रहे। प्रशासन का दावा है कि श्रद्धालुओं की भारी संख्या के बावजूद पूरे दिन जलार्पण शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।

इसे भी पढ़ें : JPSC जांच में बड़ा एक्शन : 5 जिलों के 18 ठिकानों पर CID की रेड, अहम सबूत जब्त

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबचपन की कीमत एक लाख रुपये… छह साल बाद कैद से बाहर आई झारखंड की बेटी
Next Article राशिफल @ 04 अगस्त 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

Headlines

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026
Headlines

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026
राशिफल

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.