Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 09:10 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका दरबार में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को लेना होगा ऑनलाइन टोकन
झारखंड

रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका दरबार में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को लेना होगा ऑनलाइन टोकन

October 7, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

रामगढ़। प्रसिद्ध सिद्ध पीठों में शामिल रजरप्पा मां छिन्नमस्तिके का दरबार आठ अक्टूबर से श्रद्धालुओं के लिए खोला जा रहा है। लेकिन यहां माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को ऑनलाइन टोकन लेना होगा। रामगढ़ जिला प्रशासन ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। बुधवार की शाम यह जानकारी डीसी संदीप सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में दी। डीसी ने कहा कि मां छिन्नमस्तिके दरबार काफी प्रचलित होने के कारण बड़ी संख्या में लोगों के दर्शन के लिए आने की संभावना है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा त्रिशूल मॉडल बनाया गया है। जिसका पालन सभी श्रद्धालुओं, दुकानदारों सहित अन्य सभी लोगों को करना होगा।
डीसी संदीप सिंह ने कहा कि त्रिशूल मॉडल के तहत सभी को पूरे समय मास्क लगाए रखना होगा। शारीरिक दूरी का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। इसके साथ ही जिला प्रशासन एवं रजरप्पा मंदिर समिति द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि मंदिर अंतर्गत सभी क्षेत्रों को नियमित रूप से सैनिटाइज किया जाए। उपायुक्त ने बताया कि दर्शन हेतु आने वाले किसी भी श्रद्धालुओं को https://rajrappa.in/booking/ वेबसाइट के माध्यम से टोकन प्राप्त करना होगा। बिना ऑनलाइन टोकन प्राप्त किए किसी भी श्रद्धालुओं को मंदिर में दर्शन की अनुमति नहीं होगी।
दर्शन के लिए निर्धारित हुई श्रद्धालुओं की संख्या और समय
डीसी ने कहा कि कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए एक समय में सीमित संख्या में लोगों को मंदिर में दर्शन करने की अनुमति होगी। इसके लिए अभी प्रति घंटे 80 श्रद्धालुओं की संख्या निर्धारित की गई है। मंदिर में दर्शन हेतु समय सुबह 6 बजे से अपराहन 12 बजे तक निर्धारित की गई है। कोई भी व्यक्ति वेबसाइट पर जाकर समय के अनुसार टोकन प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही बली हेतु आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी समय का निर्धारण किया गया है। बली की प्रक्रिया के लिए सुबह पांच बजे से छह बजे तक एवं अपराहन 12 बजे से 2 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। केवल इसी समय पर श्रद्धालुओं को बलि देने की अनुमति होगी।
कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए भीड़ नियंत्रण के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा रजरप्पा मंदिर में प्रवेश करने हेतु दो एंट्री प्वाइंट बनाए गए हैं। पहला गोला प्रखंड से होकर रजरप्पा मंदिर के लिए एवं दूसरा चितरपुर प्रखंड से होकर रजरप्पा मंदिर के लिए दोनों एंट्री पॉइंट पर पर्याप्त संख्या में पुलिस एवं मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
प्रेसवार्ता के दौरान अपर समाहर्ता जुगनू मिंज, अनुमंडल पदाधिकारी कीर्ति श्री, पुलिस उपाधिक्षक प्रकाश सोए, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रजनी रेजिना इंदवार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी शशांक शेखर मिश्रा, जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय से नीतीश कुमार पासवान उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपीएम किसान निधि का पैसा चाहिए तो ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
Next Article ब्रेकिंग: बीजेपी के वरिष्ठ नेता रामेश्वर चौरसिया चिराग पासवान की लोजपा में शामिल

Related Posts

झारखंड

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.