Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 03:52 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जयंती पर याद किये गए दिशाेम गुरु, सेवा कार्यों से दी गयी श्रद्धांजलि
झारखंड

जयंती पर याद किये गए दिशाेम गुरु, सेवा कार्यों से दी गयी श्रद्धांजलि

January 11, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Pakur (Jaydev Kumar) : झारखंड आंदोलन के प्रणेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की जयंती पाकुड़ में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमिटी की ओर से जेएमएम जिला कार्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम में महेशपुर विधानसभा के जेएमएम विधायक प्रो स्टीफन मरांडी, जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। बड़ी संख्या में महिला और पुरुष कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

auto

सेवा कार्यों के जरिए मनाई गई जयंती

जयंती के अवसर पर जेएमएम की ओर से सदर अस्पताल में मरीजों के बीच कंबल और फल का वितरण किया गया। इसके साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने ब्लड बैंक में रक्तदान कर सामाजिक सरोकार का संदेश दिया।

प्रो स्टीफन मरांडी बोले…

इस मौके पर विधायक प्रो स्टीफन मरांडी ने कहा कि गुरुजी का जन्मदिन आज पूरे झारखंड में पार्टी की ओर से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन शुरू से ही आदिवासी, मूलवासी और पिछड़े वर्ग के अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे। उनका सपना था कि झारखंड आगे बढ़े और यहां के गरीब बच्चे शिक्षा हासिल कर बेहतर भविष्य बनाएं।

झारखंड आंदोलन में गुरुजी का योगदान

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय शिबू सोरेन ने झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया। आदिवासी, मूलवासी, पिछड़े और वंचित समाज के हक की लड़ाई में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनका जीवन संघर्ष, त्याग और समर्पण का प्रतीक रहा है।

आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा

कार्यक्रम में मौजूद अन्य नेताओं ने भी गुरुजी के विचारों को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। नेताओं ने कहा कि शिबू सोरेन का योगदान झारखंड के इतिहास में हमेशा स्वर्ण अक्षरों में दर्ज रहेगा और आने वाली पीढ़ियां उनसे प्रेरणा लेती रहेंगी।

इसे भी पढ़ें : एक कदम आप बढ़ाइए, दस कदम सरकार बढ़ाएगी : सीएम हेमंत

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleएक कदम आप बढ़ाइए, दस कदम सरकार बढ़ाएगी : सीएम हेमंत
Next Article अब ड्यूटी की थकान उतारेगी बच्चों की मुस्कान… जानें कैसे

Related Posts

Headlines

धनबाद में मौत का मलबा! कोयला चुनते वक्त धंसी मिट्टी, 3 की गयी जान

September 13, 2026
Headlines

भाजपा नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने दागी 10 गोलियां

September 13, 2026
Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

धनबाद में मौत का मलबा! कोयला चुनते वक्त धंसी मिट्टी, 3 की गयी जान

September 13, 2026

7वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, झारखंड में 772 पदों पर Vacancy

September 13, 2026

जूते-चप्पल में जरा सी गलती पड़ सकती है भारी! गलत फुटवियर से हो सकती है ये परेशानियां

September 13, 2026

भाजपा नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने दागी 10 गोलियां

September 13, 2026

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.