Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 10:42 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दिशोम गुरू को नमन की तैयारी पूरी, पाकुड़ में कल होगा प्रतिमा अनावरण
झारखंड

दिशोम गुरू को नमन की तैयारी पूरी, पाकुड़ में कल होगा प्रतिमा अनावरण

August 3, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Pakur (Jaydev Kumar) : झारखंड आंदोलन के सबसे बड़े चेहरों में शामिल रहे दिशोम गुरू शिबु सोरेन की पहली पुण्यतिथि को लेकर पाकुड़ पूरी तरह तैयार है। 4 अगस्त को होने वाले प्रतिमा अनावरण और श्रद्धांजलि सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पूरी ताकत झोंक दी है। जिले के शहर से लेकर गांव तक पार्टी के नेता और कार्यकर्ता लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। लोगों से कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होकर दिशोम गुरू को श्रद्धांजलि देने की अपील की जा रही है।

पुराने डीसी ऑफिस के समीप स्थापित की जा रही दिशोम गुरू की आदमकद प्रतिमा भी अब लगभग तैयार हो चुकी है। अंतिम रंग-रोगन और आसपास की सजावट का काम तेजी से चल रहा है। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है ताकि आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

गांव-गांव पहुंच रहे नेता, लोगों को दिया जा रहा निमंत्रण

झामुमो ने इस कार्यक्रम को सिर्फ एक श्रद्धांजलि सभा तक सीमित नहीं रखा है, बल्कि इसे दिशोम गुरू के संघर्ष और झारखंड आंदोलन की विरासत से जोड़ने की कोशिश की है। यही वजह है कि पार्टी के सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष, जिला समिति, प्रखंड समिति और विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी लगातार गांवों और मोहल्लों में पहुंचकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि शिबु सोरेन ने झारखंड की पहचान और अधिकार की लड़ाई को नई दिशा दी। इसलिए उनकी पहली पुण्यतिथि पर अधिक से अधिक लोगों की मौजूदगी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रतिमा स्थल पर अंतिम तैयारियों में जुटी टीम

पुराने उपायुक्त कार्यालय के पास जहां प्रतिमा स्थापित की गई है, वहां दिनभर तैयारियों का दौर चलता रहा। प्रतिमा को अंतिम रूप देने के साथ-साथ मंच, बैठक व्यवस्था, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग और अन्य व्यवस्थाओं पर भी तेजी से काम किया जा रहा है। आयोजन को लेकर पार्टी पदाधिकारी लगातार मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।

पार्टी के कई वरिष्ठ नेता संभाल रहे जिम्मेदारी

कार्यक्रम की तैयारियों में झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, उपाध्यक्ष समाद अली, सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव, मिथिलेश घोष, प्रकाश सिंह, मुस्लेउद्दीन शेख, उमर फारूक, प्रखंड अध्यक्ष मुस्लेउद्दीन शेख, इशहाक अंसारी, प्रसाद हांसदा, मो. जाबेद, अब्दुल अदुद, मोतीलाल हांसदा, महिला मोर्चा की जोसेफिना हेम्ब्रम, केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी, अनारूद्दीन मियां, मो. कमाल, जब्बार शेख, मुस्लेउद्दीन अंसारी और मुकेश सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

सुबह 11:30 बजे होगा प्रतिमा अनावरण

आयोजन के तय कार्यक्रम के अनुसार 4 अगस्त को पूर्वाह्न 11:30 बजे पुराने उपायुक्त कार्यालय के समीप दिशोम गुरू शिबु सोरेन की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इसके बाद कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित होगी। सभा में झामुमो के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और जिले के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।

दिशोम गुरू के संघर्ष को याद करेगा पाकुड़

झामुमो नेताओं का कहना है कि दिशोम गुरू शिबु सोरेन का पूरा जीवन झारखंड की अस्मिता, जल-जंगल-जमीन और आदिवासी-मूलवासी अधिकारों की लड़ाई को समर्पित रहा। पहली पुण्यतिथि पर आयोजित यह कार्यक्रम सिर्फ श्रद्धांजलि का अवसर नहीं होगा, बल्कि नई पीढ़ी को उनके संघर्ष और योगदान से परिचित कराने का भी माध्यम बनेगा। इसी उद्देश्य के साथ पार्टी पूरे जिले में लोगों को जोड़ने और कार्यक्रम को यादगार बनाने में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़ें : घर में छुपाकर रखी थी मौ’त की पुड़िया… फिर अचानक पहुंच गयी पुलिस

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसीएम योगी का बड़ा ऐलान : एक-डेढ़ सप्ताह में लागू होगा आउटसोर्स आयोग और…
Next Article बांकीपुर उपचुनाव : नतीजों पर सियासत तेज, क्या इसे पूरे बिहार का मूड मानना सही होगा?

Related Posts

Headlines

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026
Headlines

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026
राशिफल

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.