Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 18 September, 2026 • 08:31 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सीएम योगी का बड़ा ऐलान : एक-डेढ़ सप्ताह में लागू होगा आउटसोर्स आयोग और…
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी का बड़ा ऐलान : एक-डेढ़ सप्ताह में लागू होगा आउटसोर्स आयोग और…

August 3, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
योगी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Lucknow: उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर सरकार की प्राथमिकताओं को सामने रखा और विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, महिला और युवा डबल इंजन सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता हैं। साथ ही घोषणा की कि एक से डेढ़ सप्ताह के भीतर आउटसोर्स आयोग लागू किया जाएगा और आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए न्यूनतम मानदेय सुनिश्चित किया जाएगा।

आउटसोर्स कर्मियों से लेकर राम मंदिर तक कई मुद्दों पर बोले सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं को दूर करने के लिए आयोग का गठन कर रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा बहुओं, मिड-डे मील की रसोइयों और ग्राम चौकीदारों को बेहतर मानदेय देने के लिए अनुपूरक बजट में व्यवस्था की गई है। राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग आज मंदिर की चिंता जता रहे हैं, वही पहले राम मंदिर निर्माण का विरोध करते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि रामभक्तों पर लाठी-गोली चलाने और अदालत में मंदिर निर्माण रोकने की कोशिश करने वाले लोग अब मंदिर पर सवाल उठा रहे हैं।

auto

किसानों और विकास के मुद्दे पर सरकार का दावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों के समय किसान सिंचाई, भुगतान और सुरक्षा जैसी समस्याओं से जूझते थे, जबकि मौजूदा सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना जैसी योजनाओं के जरिए किसानों को राहत दी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 24 लाख हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि को सिंचाई की सुविधा मिली है और 16 लाख किसानों के ट्यूबवेल पर मुफ्त बिजली दी जा रही है। खाद वितरण में आई तकनीकी दिक्कतों को दूर करने के भी निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने मानसून सत्र को प्रदेश के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए विपक्ष से सकारात्मक सहयोग की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानमंडल जनता की आवाज उठाने का सबसे बड़ा मंच है और इसका उपयोग विकास, रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा, किसानों की समृद्धि और प्रदेश के हित से जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा के लिए होना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि पिछले नौ वर्षों में जनसंवाद और जनप्रतिनिधियों के सुझावों के आधार पर बनी योजनाओं ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदली है और राज्य विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।

इसे भी पढ़ें : युद्ध टला तो धड़ाम हुए तेल के दाम, ट्रंप के फैसले से वैश्विक बाजार में राहत
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleयुद्ध टला तो धड़ाम हुए तेल के दाम, ट्रंप के फैसले से वैश्विक बाजार में राहत
Next Article दिशोम गुरू को नमन की तैयारी पूरी, पाकुड़ में कल होगा प्रतिमा अनावरण

Related Posts

Headlines

गुलगुलिया बनकर रेकी, फिर ताला तोड़कर माल पार, 4 गिरफ्तार

September 18, 2026
झारखंड

पाकुड़ रेल यात्रियों को बड़ी राहत, मालगोदाम रोड पर चालू हुई… जानें क्या

September 18, 2026
Headlines

किराना दुकान की आड़ में गंदा धंधा… बंगाल से जुड़े तार, 65 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार

September 18, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गुलगुलिया बनकर रेकी, फिर ताला तोड़कर माल पार, 4 गिरफ्तार

September 18, 2026

पाकुड़ रेल यात्रियों को बड़ी राहत, मालगोदाम रोड पर चालू हुई… जानें क्या

September 18, 2026

किराना दुकान की आड़ में गंदा धंधा… बंगाल से जुड़े तार, 65 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार

September 18, 2026

भट्ठी की तपिश में भूल गए थे सेहत, BFCL ने टटोली 70 कर्मियों की नब्ज

September 18, 2026

को-ऑपरेटिव बैंक फर्जीवाड़े में ED रेस, झारखंड से ओडिशा तक एक साथ मारा छापा

September 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.