Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 03:42 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री ने छड़वा डैम के समीप किया ग्रामीण जलापूर्ति योजना का शिलान्यास
झारखंड

पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री ने छड़वा डैम के समीप किया ग्रामीण जलापूर्ति योजना का शिलान्यास

September 23, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

कटकमसांडी (हजारीबाग)।  गुरूवार को प्रखंड के छड़वा डैम के समीप करीब 15 करोड़ 34 लाख के लागत से पारित ग्रामीण जलापूर्ति योजना का विधिवत शिलान्यास दीप प्रज्जवलन व पूजा अर्चना के साथ किया गया। इस मौके पर मौजूद बतौर मुख्य अतिथि सह सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विशिष्ट अतिथि सदर विधायक मनीष जायसवाल ने संयुक्त रूप से योजना का आधारशिला रखकर ग्रामीणों को सम्बोधित किया। मौके पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने हेमंत सरकार की कार्यशैली व उनके द्वारा जनहित में किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों को बेहतर बताते हुए कहा कि साल में दो बार कोविड महामारी के दस्तक के बावजूद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विकास की राह में एक नया अध्याय जोड़कर झारखंड का नाम देश व विदेश में रौशन किया है। उन्होंने यह भी कहा कि इस आपदा काल में हेमंत सरकार ने जीवन और जीविका के बीच गहरा नाता जोड़कर लोगों को भूखमरी से बचाया है। उन्होने मौके पर कहा कि कटकमसांडी के लिए यह एक ऐतिहासिक पल है, जहां 15 करोड़ 34 लाख के लागत से ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजना के तहत छह लाख 40 हजार लीटर क्षमता से बने वाटर टैंक से पाइप लाइन के द्वारा दो वर्षों के भीतर 2934 घरों पानी पहुंचेगी। उन्होने कहा कि जीवन के लिए शुद्ध पेयजल बेहद जरूरी है‌। बताया कि हेमंत सरकार बनने के बाद सूबे के करीब नौ लाख घरों तक शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई है। जबकि 59 लाख 67 हजार घरों तक पेयजल सुविधा बहाल होगी। उन्होंने यह भी कहा कि पेयजल को लेकर 60 हजार करोड़ की योजना की निविदा हो चुकी है, जो दो माह में शुरू हो जाएगी। यह पेयजल के क्षेत्र में हेमंत सरकार की बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने युवाओ के रोजगार व महिला सशक्तिकरण को लेकर झारखंड सरकार की गंभीरता पर कहा कि 40 हजार रूपए तक का मासिक वेतन पर युवाओं को रोजगार की व्यवस्था की गई है। साथ ही जल सहिया के रूके व नियमित मानदेय को शीघ्र समाधान किया जाएगा। कार्यक्रम को सदर विधायक मनीष जायसवाल ने संबोधित कर कहा कि इस ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजना का विस्तार कर आसपास के गांवों को भी जोड़ा जाय। उन्होंने कहा कि जल के बिना न तो भोजन संभव है और न ही जीवन। इसके पूर्व सदर विधायक के साथ सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल से सभा स्थल पहुंचकर मंत्री श्री ठाकुर को भव्य स्वागत किया। इसके बाद झामुमो कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर मंत्री श्री ठाकुर का इस्तकबाल किया।

मौके पर झामुमो के कमल नयन सिंह, जिला अध्यक्ष शंभू नाथ यादव, बीस सूत्री के अध्यक्ष संजय गुप्ता, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष रूचि कुजूर, इज़हार अंसारी, अनवर हुसैन, ज़मील खान, दिनेश सिंह राठौर, कांग्रेस के साजिद अली खान, मुखिया पन्नु महतो, सरयू प्रसाद मेहता, डा. अजीत कुमार दास, मंडल अध्यक्ष रीतलाल यादव, जमशेद खान, शहादत हुसैन, जिप सदस्य विजय सिंह भोक्ता, जिप सदस्या रूबी खातुन, पंसस इशरत जहां, कोरैशा खातुन, मुखिया साजदा परवीन, मुखिया संतोषी कुमारी, अर्जुन प्रसाद कुशवाहा, पंकज अगेरिया सहित सैकड़ो सामाजिक व राजनैतिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनगर पंचायत क्षेत्र को व्यवस्थित करने के लिए प्रोजेक्ट बनाकर करें काम: अर्जुन मुण्डा
Next Article शिक्षा विभाग का कोई भी पदाधिकारी वास्तविक समस्या को सुनने के लिए तैयार नहीं: शशि भूषण प्रसाद।

Related Posts

झारखंड

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Headlines

राजधानी के तमाम स्कूल 2 रोज के लिये बंद, DC का आदेश जारी

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.