Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 4 November, 2026 • 09:50 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हाथियों ने दी ऐसी दर्दनाक मौत, बॉडी को टोकरी में डालकर लाना पड़ा घर
झारखंड

हाथियों ने दी ऐसी दर्दनाक मौत, बॉडी को टोकरी में डालकर लाना पड़ा घर

September 21, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
हाथियों
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Lohardaga : लोहरदगा जिले का तान गांव इन दिनों दहशत और मातम के साये में है। बीती रात यहां हाथियों ने ऐसा तांडव मचाया कि पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। पहाड़ों से उतरकर आए 18 हाथियों के झुंड ने गांव में प्रवेश किया और देखते ही देखते खुशियों को मातम में बदल दिया। कई घरों को तहस-नहस कर दिया। किसी की सांसें छीन ली, तो किसी के बेतरह जख्मी कर दिया।

नए घर की चौखट पर टूटी जिंदगी

करीब 60 बरस के सीताराम उरांव का सपना था कि वे अपने नए बने घर में चैन की नींद सो सकें। लेकिन किसे पता था कि यह घर ही उनकी अंतिम मंजिल बन जाएगा। हाथियों ने पहले मगरा उरांव का घर रौंदा और फिर सीताराम के घर पर धावा बोल दिया। वे भाग भी नहीं सके। हाथियों ने उन्हें सूंड़ में लपेटा और 100 मीटर दूर ले जाकर बेरहमी से कुचल डाला। परिवारवालों की मजबूरी देखिए कि शव को टोकरी में डालकर घर लाना पड़ा। इस हादसे के बारे में जिस किसी ने भी देखा-सुना, उसकी चीख निकल गयी। वहीं, बुजुर्ग की दर्दनाक मौत के बाद पूरा गांव खामोशी में डूब गया।

छत पर भागकर बचाई जान

हमले के वक्त गांव के अमर भगत और बिलतु भगत छत पर चढ़कर किसी तरह अपनी जान बचा पाए। वहीं, ग्रामीण बताते हैं कि यह पहली बार नहीं है जब हाथियों ने कहर बरपाया हो। पिछले दो दिनों से हाथियों का झुंड लगातार गांव में घुसकर तबाही मचा रहा है। बुधन महली, मंटू उरांव, सारू उरांव, चोरों उरांव और भीखाराम उरांव जैसे कई परिवार अपने टूटे-फूटे घरों के मलबे के बीच बेबस खड़े हैं।

दहशत और आक्रोश में गांव

लगातार हमलों से तान गांव का हर परिवार डरा हुआ है। बच्चे मां की गोद में सहमे हैं, बुजुर्ग रातभर जाग रहे हैं और औरतों की आंखों में सुरक्षा की चिंता झलक रही है। ग्रामीणों का आक्रोश भी चरम पर है। उनका कहना है कि प्रशासन की ओर से अब तक ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

प्रशासन ने वन विभाग को दिये सख्त निर्देश

घटना के बाद जिला प्रशासन ने वन विभाग को सख्त निर्देश दिए हैं। टीम गांव पहुंच चुकी है और हालात पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन ग्रामीणों का मानना है कि केवल कार्रवाई का आश्वासन काफी नहीं होगा, बल्कि उन्हें सुरक्षा का ठोस भरोसा चाहिए।

इसे भी पढ़ें : बारिश की वो शाम… अंकुश के मां-बाप का रोना देख दरक जायेगा कलेजा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबारिश की वो शाम… अंकुश के मां-बाप का रोना देख दरक जायेगा कलेजा
Next Article PLFI ने जारी किया फरमान, इन कंपनियों को खुली धमकी

Related Posts

Headlines

CM हेमंत का बड़ा फैसला- बच्चे अपनी जुबान में सीखेंगे ककहरा, अंग्रेजी भी बोलेंगे फर्राटेदार

November 4, 2026
Headlines

आइए बिहार, ग्रीन एनर्जी में 2.57 लाख करोड़ का खुला बाजार… दिल्ली में बोले ऊर्जा मंत्री

November 4, 2026
Headlines

बड़गांई जमीन केस : सीएम हेमंत को HC से मिली मोहलत, अगली तारीख कब… जानें

November 4, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

CM हेमंत का बड़ा फैसला- बच्चे अपनी जुबान में सीखेंगे ककहरा, अंग्रेजी भी बोलेंगे फर्राटेदार

November 4, 2026

केंद्र से बड़े समझौते पर डिप्टी सीएम ने दी सीएम को दी बधाई, बोले- यह बिहार के लिए दूरगामी कदम

November 4, 2026

आइए बिहार, ग्रीन एनर्जी में 2.57 लाख करोड़ का खुला बाजार… दिल्ली में बोले ऊर्जा मंत्री

November 4, 2026

पुलिस महकमे को चुस्त-दुरुस्त करने की तैयारी, प्रधान सचिव बोले- जल्द निपटाएं पेंडिंग केस

November 4, 2026

बड़गांई जमीन केस : सीएम हेमंत को HC से मिली मोहलत, अगली तारीख कब… जानें

November 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.