Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 08:49 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बारिश की वो शाम… अंकुश के मां-बाप का रोना देख दरक जायेगा कलेजा
Headlines

बारिश की वो शाम… अंकुश के मां-बाप का रोना देख दरक जायेगा कलेजा

September 21, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बारिश
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Giridih : गिरिडीह की बारिश भरी उस शाम को शायद ही कोई भूल पाए। मूसलाधार बारिश और गांधी चौक की हलचल के बीच लोग दुकान-दुकान भाग रहे थे। अपने सामान समेट रहे थे। कपड़ों की खरीदारी के लिए आया मंगरोडीह गांव का छोटा अंकुश ठाकुर अपनी मां की गोद में मासूमियत से बारिश की बूंदें देख रहा था। मां की हथेली उसके सिर पर थी, मानो कह रही हो… “डर मत बेटा, मां है न।” लेकिन किसे पता था कि अगले ही पल यह सुकून भरा अहसास एक खामोश चीख में बदल जाएगा।

मां की गोद से छूटा ‘दुलार’

बारिश का बहाव तेज हुआ तो मां नाले के किनारे ठहर गई। भीगे कपड़े, फिसलन और अचानक आई हवा ने संतुलन बिगाड़ दिया। अंकुश उसकी गोद से फिसला और “अम्मा!” की हल्की सी आवाज के साथ नाले की तेज धार में समा गया। मां ने चीखते हुए हाथ बढ़ाए, पिता भागते हुए कूद पड़े, लेकिन पानी का वेग किसी निर्दयी राक्षस की तरह मासूम को बहाकर ले गया। कुछ सेकंड की यह घटना उस मां की जिंदगी से सारी खुशियां छीन ले गई।

auto
https://newssamvad.com/wp-content/uploads/2025/09/hjhj.mp4

रातभर चला तलाश का संघर्ष

हादसे की खबर जंगल में आग की तरह फैली। पुलिस, नगर निगम और प्रशासन की टीम दौड़कर मौके पर पहुंची। जेसीबी मशीन गड़गड़ाई, नाले की दीवारें टूटीं, पंपों से पानी निकला। हर आंखें बस एक उम्मीद से टिकी रहीं… अंकुश कहीं तो दिखेगा। लेकिन अंधेरा और बारिश सब कुछ निगलते रहे। इस बीच मंदिर की घंटियों के बीच एक मां ने पूरी रात अपने लाडले की सलामती के लिए प्रार्थना की, शायद भगवान से सौदा किया होगा… “मेरा बेटा लौटा दो, मेरी सांसें ले लो।”

सुबह की उम्मीद और फिर लोगों का गुस्सा

रविवार की सुबह एक नई उम्मीद लेकर आई। फिर से नाले की गहराई टटोली गई, हर कोना खंगाला गया। लेकिन बच्चे का कोई सुराग न मिलने से इलाके का गुस्सा फूट पड़ा। लोग सड़क पर उतर आए, नारेबाजी करने लगे। प्रशासन पर सवाल उठे… “अगर वक्त पर कदम उठाया जाता, तो मासूम को बचाया जा सकता था।”

इकलौता बेटा है अंकुश

अंकुश ठाकुर इकलौता बेटा है। माता-पिता के सपने उसी पर टंगे है। वह कभी डॉक्टर बनेगा, कभी इंजीनियर – यह सब अब शायद सिर्फ कल्पना रह जाएगी। बेबस मां की आखें बस अपने बेटे का सही-सलामत लौटने की राह देख रही है।

इसे भी पढ़ें : पाकुड़ में न्याय, विकास और मानवीय सरोकार का संगम… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleNTPC फ्लाइ एश इलाके में फा’यरिंग, कुख्यात राहुल सिंह का उछला नाम
Next Article हाथियों ने दी ऐसी दर्दनाक मौत, बॉडी को टोकरी में डालकर लाना पड़ा घर

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Headlines

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
Headlines

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.