WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
गुमला। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के पूर्व एरिया कमांडर संजय गोप उर्फ संजय टाईगर ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। गुमला के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष चंद्र लाल ने रविवार को गुमला थाना परिसर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में संजय गोप को मीडिया के सामने प्रस्तुत किया। इस संबंध में मनीष लाल ने बताया कि संजय गोप के खिलाफ गुमला और सिमडेगा जिले में दर्जनों आपराधिक व उग्रवादी मामले दर्ज हैं। पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए गुमला थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में एक छापामार दल का गठन भी किया गया था। पुलिस की लगातार दबिश और उसके शुभचिंतकों द्वारा समाज की मुख्य धारा में शामिल होने की सलाह की वजह से संजय गोप ने पुलिस के समक्ष सरेंडर किया।

