Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 03:24 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » प्यार में मिला धोखा तो फंदे पर साथ लटक गए दो दोस्त
झारखंड

प्यार में मिला धोखा तो फंदे पर साथ लटक गए दो दोस्त

January 26, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

मेदीनीनगर। फिल्म शोले के जय-वीरू जैसी दोस्ती रखने वाले दो युवकों ने एक साथ खुदकुशी कर ली। एक युवक को प्यार में धोखा मिल गया। वह तनाव में आकर जान देने जा रहा था। अंतिम समय में दोस्त को पूरी कहानी बता दी। फिर क्या था दूसरे ने दोस्त के साथ खुद भी मरने का फैसला कर लिया। दोनों युवकों का शव फंदे से लटका हुआ मिला।

 

auto

घटना नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के चराई-2 की है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मरने वाले युवकों की पहचान सुद्दु भुइयां और रामजन्म के रूप में की गई है।

 

पुलिस ने बताया कि मरने वाले दो युवकों में से एक दिव्यांग था। यह पूरी घटना प्रेम प्रसंग में मिले धोखे के कारण घटी है। सुद्दु भुइयां नाम के युवक का किसी लड़की के साथ प्रेम संबंध था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। लड़की ने लड़के से ब्रेकअप कर लिया। सुद्दु इस घटना से बेहद तनाव में आ गया। उसने इसकी जानकारी अपने दिव्यांग दोस्त रामजन्म को दी। बताया कि वह अब जिंदा नहीं रहना चाहता। खुदकुशी करने जा रहा है।

 

दोस्त का यह फैसला सुनकर रामजन्म ने भी साथ खुदकुशी करने की बात कही। शाम करीब चार बजे रामजन्म खाना खाने के बाद घर से साड़ी लेकर निकला। दोनों ने एक साथ पेड़ से लटक कर खुदकुशी कर ली। थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि इससे पहले भी सुद्दु ने दो बार आत्महत्या का प्रयास किया था लेकिन वह असफल रहा था। छतरपुर इंस्पेक्टर वीर सिंह मुंडा ने कहा कि पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों युवकों में बेहद गहरी दोस्ती थी। रामजन्म ट्राइ साइकिल से चलता था। दोस्त अक्सर उसकी साइकिल को धक्का देता था। दोनों अक्सर फिल्म शोले का गीत गुनगुनाते रहते थे। दोनों ने कई बार गांव के लोगों के सामने यह बात दोहराई थी कि हम साथ जिएंगे साथ मरेंगे। आखिरकार यह बात सच साबित हुई। घटना के बाद से इलाके में शोक की लहर है।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहजारीबाग में नक्सलियों ने उड़ाया मोबाइल टॉवर
Next Article झारखंड में मंडरा रहे बादल, बारिश की संभावना

Related Posts

झारखंड

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026
Headlines

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026
झारखंड

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026

सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान- बिहार के 100 प्रोफेसर जाएंगे ऑक्सफोर्ड, लेंगे ट्रेनिंग

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.