Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 12:39 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हजारीबाग में नक्सलियों ने उड़ाया मोबाइल टॉवर
झारखंड

हजारीबाग में नक्सलियों ने उड़ाया मोबाइल टॉवर

January 26, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

हजारीबाग। झारखंड के अलग-अलग जिलों में गणतंत्र दिवस पर नक्सलियों ने दुस्साहस का परिचय दिया। अलग-अलग इलाकों में नक्सलियों ने काला झंडा फहराया। कई सरकारी इमारतों और परिसर में गणतंत्र के विरोध में काला ध्वज लगाया। हजारीबाग के बिष्णुगढ़ में मोबाइल टॉवर उड़ाने के साथ गिरिडीह के डुमरी और मधुबन इलाके में काला झंडा लगा दिया।

 

auto

26 जनवरी की सुबह बुधवार को बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के खरकी में माओवादियों ने मोबाइल टावर के समीप लगाए गए उपकरणों को उड़ा दिया। प्रखंड मुख्यालय से 25 किलोमीटर माओवादी ने इस घटना का अंजाम दिया। विस्फोट से टावर को भी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा कुछ दूर पर स्थित उत्क्रमित खरकी विद्यालय में बम लगा दिया था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सीआरपीएफ की टीम ने बम को निष्क्रिय कर दिया है। इसके अलावा यहां पर काला झंडा भी लगाया गया था। उसे उतार दिया गया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस वहां कैंप कर रही है। जंगल क्षेत्र में छापेमारी की जा रही है। इसके अलावा मडमो के विद्यालय में काला झंडा लगाया है।

 

गिरिडीह में नक्सलियों ने काला झंडा फहराया

गिरिडीह के डुमरी और मधुबन इलाके में नक्सलियों ने काला झंडा फहराया है। डुमरी थाना क्षेत्र अमरा पंचायत सचिवालय के सामने नक्सलियों ने बीती रात काला झंडा फहराया है। बुधवार की सुबह देर तक काला झंडा पंचायत सचिवालय के मुख्य द्वार के सामने कुछ दूरी पर लगाया गया था। झंडे के नीचे और सचिवालय के मुख्य दरवाजे पर्चा भी छोड़ा गया है। इसमें बिहार झारखण्ड स्पेशल एरिया कमेटी भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी की ओर से पार्टी के टॉप लीडर किशन दा और शीला दी को समुचित स्वास्थ्य सुविधा देने, राजनीति बंदी का दर्जा देने, बिना शर्त रिहा करने की मांग की गई है।

 

इसके अलावा सरकार के खिलाफ जन प्रतिरोध आंदोलन को जोरदार करने की बात कही गई है। मधुबन थाना क्षेत्र के जयनगर व दलान चलकरी के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में नक्सलियों द्वारा काला झंडा फहराया गया। पोस्टर भी चिपकाया गया है। इसमें 27 जनवरी को पूर्व घोषित बिहार झारखंड बंद को को सफल बनाने का आह्वान किया गया।

 

उल्लेखनीय है कि किशन दा की रिहाई सहित अन्य मांगों को लेकर नक्सलियों की ओर से 21 जनवरी से 26 जनवरी तक प्रतिरोध दिवस मनाने की घोषणा की गई है।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगिरिडीह में नक्सलियों ने फहराया काला झंडा
Next Article प्यार में मिला धोखा तो फंदे पर साथ लटक गए दो दोस्त

Related Posts

Headlines

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026
झारखंड

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026
Headlines

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026

‘बप्पा’ के उत्सव के लिए सुरसंड तैयार… सात दिन सजेगा दरबार, तगड़ी होगी सुरक्षा 

September 13, 2026

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.