अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रामगढ़। रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग- 33 पर मुर्रम का लागो सा गांव के पास हुए सड़क हादसे में हजारीबाग एसपी कार्तिक एक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
उन्हें तत्काल इलाज के लिए रांची के मेडिकल में भर्ती कराया गया है।
बता दे कि रामगढ़ के एसपी प्रभात कुमार ने खुद अपनी गाड़ी से हजारीबाग एसपी को अस्पताल तक पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार हजारीबाग एसपी कार्तिक अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ सोमवार को अपनी इनोवा कार जेएच 02 बीबी 2 5 6 7 से रांची जा रहे थे। इसी बीच स्कूटी (जेएच 05 सीजे 0781) में इनोवा कार की भिड़ंत हो गई। और पीछे से आ रहे टेलर गाड़ी से धक्का लगने पर गाड़ी पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
टक्कर इतनी तेज थी कि इनोवा कार के आगे का हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। कार के शीशे टुकड़-टुकड़े हो गए।
इनोवा कार पर सवार एसपी उनका ड्राइवर, बॉडीगार्ड व परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हो गए हैं। उन सभी को सदर अस्पताल रामगढ़ में भर्ती कराया गया है।

