अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
अड़की । अड़की थाना अंतर्गत तमाड़ खूंटी पथ पर मधुकमपीड़ी गांव के नजदीक तेज गति से आ रही एक ट्रक ने 6 वर्षीय बैजनाथ स्वांसी के पुत्री प्रिया कुमारी को धक्का मार दिया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गयी । घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार खूंटी से तमाड़ की ओर जा रही ट्रक नंबर WB-25B /9885 ने सड़क पार कर रही इस बच्ची की एक पैर को कुचल डाला । ग्रामीणों ने बताया कि बैजनाथ स्वांसी अपने परिवार के साथ रिश्तेदार के यहां मधुकमपिड़ी में शादी घर आए हुए थे । उनका निवास स्थान रांची जिला अंतर्गत तमाड़ थाना के लुंगटू गांव टोला खरवागोड़ी के रहने वाले हैं। देखते ही देखते आसपास के ग्रामीण तुरंत इकट्ठा होकर बच्चे को कल्याण अस्पताल अड़की पहुंचाया गया । जहाँ डॉक्टरों ने उसे फर्स्ट एड देने के बाद खूंटी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहाँ बच्चे की हालत नाजुक स्थिति बताई जा रही है।

