Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 27 September, 2026 • 12:14 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » लेवी नहीं मिला तो टीएसपीसी नक्सलियों ने रची ट्रक एसोसिएशन नेताओं के हत्या की साजिश, हुआ खुलासा
Headlines

लेवी नहीं मिला तो टीएसपीसी नक्सलियों ने रची ट्रक एसोसिएशन नेताओं के हत्या की साजिश, हुआ खुलासा

April 22, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

चतरा| चतरा पुलिस ने चर्चित ट्रक ऑनर एसोसिएशन अध्यक्ष प्रहलाद सिंह व सुरेश यादव पर हुए फायरिंग मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना में शामिल तीन पेशेवर अपराधियों को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गोलीकांड के बाद एसपी ऋषव झा द्वारा टंडवा व सिमरिया एसडीपीओ के संयुक्त नेतृत्व में गठित एसआईटी ने लातेहार के चंदवा, चतरा के सिमरिया और हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में गुप्त सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी अभियान चलाकर तीनों अपराधियों चंद्रशेखर ठाकुर उर्फ शेखर उर्फ गुड्डू, सोनू भोक्ता और मिथलेश राणा को गिरफ्तार किया है।

साथ ही गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 7.65 एमएम का एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, 7.65 एमएम का सात जिंदा कारतूस व विभिन्न कंपनियों का दो मोबाइल फोन भी बरामद किया है। इस बाबत एसपी ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि टीएसपीसी सुप्रीमों ब्रजेश गंझू के इशारे पर संगठन के ही शीर्ष नक्सली आक्रमण, भीखन, भैरव व अमरजीत ने पेशेवर अपराधियों ने कोयलांचल में दहशत फैलाने के उद्देश्य से घटना को अंजाम दिलाया था। उन्होंने बताया कि कोयलांचल से लेवी नहीं मिलने से नाराज चल रहे टीएसपीसी सुप्रीमो व अन्य नक्सलियों ने ट्रक ऑनर एसोसिएशन से जुड़े दोनों नेताओं के हत्या की गंदी साजिश रची थी। इतना ही नहीं घटना कारित करने को लेकर कोयलांचल का आतंक भीखन गंझु ने ही ब्रजेश के इशारे पर पेशेवर अपराधियों को घटना के लिए हथियार, कारतूस व पैसे उपलब्ध कराया था।

Advertisement

एसपी के अनुसार टीएसपीसी नक्सली कोयलांचल से लेवी नहीं मिलने को लेकर दोनों एसोसिएशन नेताओं को रोड़ा मान रहे थे। इसी को लेकर उन लोगों ने पेशेवर अपराधियों का सहारा लेकर घटना को अंजाम दिलाया था। गौरतलब है कि विगत दो फरवरी को टंडवा थाना क्षेत्र के बुकरू टोला बुढ़िया बागी में प्रहलाद सिंह और पांच मार्च को मिश्रौल में एसोसिएशन नेता सुरेश यादव पर फायरिंग की गई थी। इस घटना में प्रहलाद सिंह व मनोज चौधरी नामक एक युवक को गोली लगी थी जबकि दूसरी घटना में सुरेश यादव बाल-बाल बच गए थे। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार तीनों अपराधी पेशेवर हैं। उनके विरूद्ध चतरा, हजारीबाग, बोकारो व रांची समेत अन्य जिलों में हत्या, डकैती, लूट व आर्म्स एक्ट के दर्जनों मामले दर्ज हैं। पुलिस को इनकी लंबे समय से तलाश थी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleवरिष्ठ पत्रकार सादवाल कुमार का निधन, पत्रकारों ने जताया शोक
Next Article गरीब असहाय बेटी के शादी के लिए समाज के लोगों ने की 51 हजार रुपयों की मदद

Related Posts

झारखंड

IIM कलकत्ता देगा ट्रेनिंग, पाकुड़ की महिलाएं बनेंगी सफल बिजनेस वुमन

September 26, 2026
Headlines

बिहार में 13 हजार किमी स्टेट हाईवे के संधारण का शंखनाद, सीएम क्या बोले… जानें

September 26, 2026
Headlines

रजरप्पा से लौट रही कार हादसे का शिकार, पटना के एक युवक की मौत, तीन गंभीर

September 26, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

IIM कलकत्ता देगा ट्रेनिंग, पाकुड़ की महिलाएं बनेंगी सफल बिजनेस वुमन

September 26, 2026

महंगे प्रोडक्ट्स छोड़िए, 40 के बाद चेहरे की देखभाल के लिए अपनाएं ये घरेलू फेस पैक

September 26, 2026

बिहार में 13 हजार किमी स्टेट हाईवे के संधारण का शंखनाद, सीएम क्या बोले… जानें

September 26, 2026

खिलाड़ियों के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा में मौका, 17 गेस्ट प्लेयर पदों पर Vacancy

September 26, 2026

IIT दिल्ली में निदेशक बनने का मौका, 2.25 लाख रुपए वेतन

September 26, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.