WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची| राज्य में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा भी स्थगित कर दी गई है| झारखंड एकेडमिक काउंसिल की तरफ से एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसमें माध्यमिक परीक्षा 2021 और इंटरमीडिएट कला विज्ञान और वाणिज्य परीक्षा 2021 को तत्काल प्रभाव से स्थगित किया गया है|
वही अब 1 जून के बाद हालात को मद्देनजर रखते हुए आगे के फैसले लिए जाएंगे| हालांकि बच्चों को 15 दिन का समय दिया जाएगा ताकि वो अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे सके|

