Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 26 September, 2026 • 10:22 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » समस्तीपुर में 200 मरीजों का मुफ्त में भला कर गये झारखंड के डॉक्टर धर्मवीर-आकांक्षा
झारखंड

समस्तीपुर में 200 मरीजों का मुफ्त में भला कर गये झारखंड के डॉक्टर धर्मवीर-आकांक्षा

October 30, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
मरीजों
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi/Samastipur : समस्तीपुर के एक छोटे से गांव की सुबह कुछ अलग थी। गांव वालो को जब पता चला कि डॉक्टरों की टीम उन्हें मुफ्त सेवा देने पहुंची है, तो हर उम्र के चेहरे पर उम्मीद की चमक दिखी। महिलाए अपने बच्चों का हाथ थामे कतार में खड़ी थीं, बुज़ुर्ग छड़ी का सहारा लेकर धीरे-धीरे शिविर की ओर बढ़ रहे थे। यह नजारा किसी उत्सव से कम नहीं था, क्योंकि गांव में पहली बार पहुंचा था मुफ़्त मेडिकल कैंप, जो सिर्फ इलाज नहीं बल्कि स्वास्थ्य की नई सोच लेकर आया था।

एनएमओ महारानी लक्ष्मी बाई योजना की पहल

यह कार्यक्रम एनएमओ महारानी लक्ष्मी बाई योजना झारखंड के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य था हर घर तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना। कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ धर्मवीर सिंह और डॉ आकांक्षा चौधरी कर रहे थे। दोनों डॉक्टर इस योजना के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने न केवल मरीजों की जांच की बल्कि उन्हें रोजमर्रा के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सीख भी दी। छठ महापर्व का पारन करने के बाद नाक पर से सिंदूर लगाये, पारंपरिक वेशभूषा में डॉ आकांक्षा चौधरी ने अपना डॉक्टर कर्तव्य भी निभाया। डॉ आकांक्षा ने मुस्कुराते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि गाँव की महिलाएँ और बुज़ुर्ग समय पर जांच कराएं, क्योंकि छोटी लापरवाही बड़ी बीमारी बन सकती है।

Advertisement

200 से अधिक लोगों का हुआ भला

इस एक दिन के शिविर में करीब 200 मरीजों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और दंत जांच की गई। कई लोगों को वर्षों से दाँत दर्द या कमजोरी की शिकायत थी, जिन्हें पहली बार किसी विशेषज्ञ ने देखा। शिविर में सामान्य बुखार, मल्टीविटामिन और अन्य दवाइयाँ मुफ़्त में दी गईं। यहां तक कि दांत की सफाई और निष्कासन जैसी सेवाएँ भी मौके पर ही दी गईं। 70 साल की एक बुजुर्ग महिला दांत के दर्द से लंबे समय से परेशान थी, इलाज के बाद बोलीं– अब दर्द नहीं, राहत है… डॉक्टर लोग हमारे गांव आए, इनको तो भगवान भेजे हैं।

गांव के लोग बने साझेदार

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के वरिष्ठ सदस्य अंजनी सिंह, प्रकाश सिंह, जेपी सिंह, कामेश्वर सिंह, सरोज सिंह आदि भी उपस्थित रहे। कैंप को सफल बनाने में गाव के युवा भाई रणधीर सिंह की भूमिका खास रही। उन्होंने न केवल कैंप का प्रचार किया, बल्कि लोगों को यह समझाया कि स्वास्थ्य जांच करवाना शर्म की बात नहीं, ज़रूरत की बात है।

इसे भी पढ़ें : जख्मी श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा अपडेट, लिखा- मेरी हालत दिन-ब-दिन…

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार-झारखंड में जियो का जलजला… जानें कैसे
Next Article बिहार चुनाव में NSUI की एंट्री, 58 विस सीटों के लिए प्रभारी नियुक्त… देखें लिस्ट

Related Posts

Headlines

त्योहार का उल्लास, जमीन की नफरत और एक मासूम की चीख… 48 घंटे में खू’नी खेल बेनकाब

September 25, 2026
झारखंड

रांची में देश के 1500 आई स्पेशलिस्ट का महाजुटान, अब रोबोट और AI की मदद से होगा सटीक इलाज

September 25, 2026
Headlines

रामगढ़ में नशीले इंजेक्शन का बड़ा सिंडिकेट बेनकाब, बिहार का तस्कर गिरफ्तार, 3 अंधेरे में भागे

September 25, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ओडिशा की माटी से यूरोप के दिल तक : शिक्षा और सेवा के दम पर डॉ. अच्युत ने लहराया परचम

September 26, 2026

राशिफल @ 26 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 26, 2026

त्योहार का उल्लास, जमीन की नफरत और एक मासूम की चीख… 48 घंटे में खू’नी खेल बेनकाब

September 25, 2026

रांची में देश के 1500 आई स्पेशलिस्ट का महाजुटान, अब रोबोट और AI की मदद से होगा सटीक इलाज

September 25, 2026

रामगढ़ में नशीले इंजेक्शन का बड़ा सिंडिकेट बेनकाब, बिहार का तस्कर गिरफ्तार, 3 अंधेरे में भागे

September 25, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.