Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 02:50 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड सरकार ने जज मौत मामले की जांच सीबीआई को सौंपी
Headlines

झारखंड सरकार ने जज मौत मामले की जांच सीबीआई को सौंपी

August 3, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

रांची। झारखंड सरकार ने धनबाद के जिला व सत्र न्यायाधीश उत्तम आनंद अष्टम मौत मामले की जांच मंगलवार को सीबीआई के सुपुर्द कर दी है। हालांकि, अभी तक राज्य सरकार की गठित एसआइटी इस मामले की जांच कर रही है।

उल्लेखनीय है कि मामले में अभी तक दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। धनबाद के एडीजे उत्तम आनंद की हत्या के मामले में पुलिस ने एक ऑटो चालक और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। जिनकी ब्रेन मैपिंग भी की जानी है। इस मामले को लेकर झारखंड सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। इसके चलते मंगलवार की देर शाम इस केस को सीबीआई के हवाले कर दिया गया।

उधर, झारखंड हाई कोर्ट ने धनबाद के जज उत्तम आनंद की मौत की जांच सीबीआई को जल्द शुरू करने का निर्देश दिया है। चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने जज की मौत के मामले की सुनवाई के दौरान यह निर्देश सीबीआई के अधिवक्ता का जवाब सुनने के बाद दिया। सीबीआई की ओर से बताया गया कि राज्य सरकार की सीबीआई अनुशंसा का पत्र सीबीआई को बीते सोमवार को ही मिला है। चार अगस्त को सीबीआई जांच की अधिसूचना जारी कर सकता है।

इस पर कोर्ट ने कहा कि अधिसूचना जारी होने के बाद सीबीआई को तत्काल प्राथमिकी दर्ज करना चाहिए। अदालत ने सरकार को केस के सभी दस्तावेज और अन्य लॉजिस्टिक सपोर्ट सीबीआई को उपलब्ध करने का निर्देश दिया। इससे पहले एसआईटी की ओर से जांच की प्रगति रिपोर्ट कोर्ट को पेश की गयी।

गौरतलब है कि गत 28 जुलाई की सुबह करीब 5 बजे धनबाद में सुबह की सैर पर निकले एडीजे उत्तम आनंद को एक ऑटो ने पीछे से आकर जोरदार टक्कर मारी थी। इस घटना में जज उत्तम आनंद की मौत हो गई थी। पूरी वारदात वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी, जिसकी फुटेज किसी साजिश की ओर इशारा कर रही थी। सीसीटीवी फुटेज से साफ लगता है कि जज उत्तम आनंद को जान बूझकर ऑटो से टक्कर मारी गई थी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआचार्य प्रफुल्ल चन्द्र रे के जीवन से प्रेरणा लें: डॉ. सोमदेव भारद्वाज
Next Article खूँटी पुलिस ने मात्र 24 घंटे में किया चोरी हुई ट्रक को बरामद, एक गिरफ्तार

Related Posts

झारखंड

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.