Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 25 September, 2026 • 03:06 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 10 साल बाद झारखंड हॉकी टीम सेमीफाइनल में, आखिरी 25 सेकेंड में पलटा मैच
झारखंड

10 साल बाद झारखंड हॉकी टीम सेमीफाइनल में, आखिरी 25 सेकेंड में पलटा मैच

August 9, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
हॉकी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : तमिलनाडु के कोयंबटूर में चल रही 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2026 में झारखंड की जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया है। एक दशक का लंबा इंतजार खत्म करते हुए टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। बुधवार को खेले गए बेहद रोमांचक क्वार्टर फाइनल मैच में झारखंड ने मजबूत मानी जाने वाली उत्तर प्रदेश की टीम को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से शिकस्त देकर अंतिम चार का टिकट कटाया।

25 सेकेंड पहले पलटा मैच का पासा

पूरा मुकाबला सांसें थाम देने वाला रहा और तय समय तक दोनों ही टीमें 3-3 की बराबरी पर रहीं। मैच के दौरान एक वक्त ऐसा आया जब झारखंड की टीम 2-3 से पिछड़ रही थी और हार का खतरा मंडरा रहा था। हालांकि खिलाड़ियों ने आखिरी पल तक हिम्मत नहीं हारी। मैच खत्म होने से महज 25 सेकेंड पहले निकोलस टोपनो ने शानदार फील्ड गोल दागकर स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया। इसके बाद मैच पेनल्टी शूटआउट में चला गया, जहां झारखंड के खिलाड़ियों ने बाजी मार ली। मुकाबले की शुरुआत में 26वें मिनट पर पतरस हस्सा ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर झारखंड को 1-0 की बढ़त दिलाई थी। यूपी ने तुरंत पलटवार करते हुए दो मिनट बाद ही गोल कर बराबरी कर ली और 33वें मिनट में एक और गोल करके स्कोर 2-1 कर दिया। तीसरे क्वार्टर के 43वें मिनट में झारखंड के ग्लेडसन भेंगरा ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके स्कोर 2-2 किया। इसके बाद 50वें मिनट में यूपी ने फिर से 3-2 की बढ़त बना ली, जिसे निकोलस के आखिरी सेकेंडों के गोल ने बराबरी में बदल दिया।

Advertisement

पेनल्टी शूटआउट में गोलकीपर प्रिंस साहू बने हीरो

पेनल्टी शूटआउट में दबाव के बावजूद झारखंड के रोहित तिर्की, पतरस हस्सा, जोलेन सांगा और अंकित एक्का ने बिना चूके गोल दागे। वहीं गोलकीपर प्रिंस साहू ने जबरदस्त फुर्ती दिखाते हुए उत्तर प्रदेश के दो खिलाड़ियों के शॉट रोक लिए और टीम को यादगार जीत दिला दी। मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले पतरस हस्सा को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। इससे पहले टूर्नामेंट के पहले मैच में झारखंड को पंजाब के हाथों 12-3 से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। इस बड़ी हार के बाद टीम ने जबरदस्त वापसी की और दिल्ली को 4-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। झारखंड की टीम इससे पहले साल 2016 में इस चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंची थी।

जीत के बाद सिमडेगा से रांची तक जश्न का माहौल

झारखंड की इस ऐतिहासिक सफलता पर राज्यभर में खुशी की लहर है। हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह और महासचिव मनोज कोनबेगी समेत खेल जगत की हस्तियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी है। जीत की खबर मिलते ही सिमडेगा, रांची और जमशेदपुर में खेल प्रेमियों ने जश्न मनाया। सिमडेगा में हॉकी प्रेमियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस जीत की खुशी का इजहार किया। इस ऐतिहासिक मुकाबले के लिए मैदान पर उतरी झारखंड की टीम में अनमोल कोंगारी, गंगा टोपनो, टिंटस हेमरोम, पतरस हस्सा, सुजीत केरकेट्टा, साबियन किरो, साइमन डोडराय, प्रिंस साहू, अमन टिग्गा, रोहित तिर्की, घुरन लोहरा, ग्लेडसन भेंगरा, जोलेन टोपनो, निकोलस टोपनो, अंकित एक्का, विजय भोई, असीम एक्का और अंकित बरवार शामिल रहे। टीम के साथ कोच विकास जोशी, मैनेजर सुमित बाथम, फिजियो साइकत भट्टाचार्य और वीडियो एनालिस्ट सत्यजीत दाभी का भी अहम योगदान रहा।

इसे भी पढ़ें : CM सम्राट ने बताया शिक्षा का नया रोडमैप, बोले- बच्चों को पढ़ाई के लिए नहीं जाना होगा बाहर

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleCM सम्राट ने बताया शिक्षा का नया रोडमैप, बोले- बच्चों को पढ़ाई के लिए नहीं जाना होगा बाहर
Next Article बंदूक दिखाकर डराना बंद करे BCCL-CISF, क्या बोल गये मंत्री इरफान… जानें

Related Posts

Headlines

रांची उपद्रव केस में पांच दोषियों को सजा का ऐलान… जानें क्या

September 24, 2026
झारखंड

ब्यूटी के पोस्ट से टूटी अफसरों की नींद, गांववालों की बुझी 6 महीने की प्यास

September 24, 2026
Headlines

मंत्री दीपिका की बेटी का पार्थिव शरीर देख भावुक हुए सीएम हेमंत, बोले- संतान खोने का दर्द शब्दों से परे

September 24, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 25 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 25, 2026

रांची उपद्रव केस में पांच दोषियों को सजा का ऐलान… जानें क्या

September 24, 2026

ब्यूटी के पोस्ट से टूटी अफसरों की नींद, गांववालों की बुझी 6 महीने की प्यास

September 24, 2026

गदर के ‘गुल खान’ ने दुनिया को कहा अलविदा, छोटे किरदारों में था जान फूंकने का हुनर

September 24, 2026

मंत्री दीपिका की बेटी का पार्थिव शरीर देख भावुक हुए सीएम हेमंत, बोले- संतान खोने का दर्द शब्दों से परे

September 24, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.