Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 01:37 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दो सौ साल के इतिहास में पहली बार जरियागढ़ में नहीं निकलेगी महाप्रभु की रथयात्रा
झारखंड

दो सौ साल के इतिहास में पहली बार जरियागढ़ में नहीं निकलेगी महाप्रभु की रथयात्रा

June 22, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

खूंटी। छोटानागपुर की पुरानी रियासत जरियागढ़ के लगभग दो सौ वर्षों के इतिहास में यह पहली बार होगा कि भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा की रथयात्रा नहीं निकलेगी। कोरोना वायरस को लेकर जारी लाॅक डाउन के कारण प्रशासन ने इस ऐतिहासिक रथयात्रा पर रोक लगा दी है। मंगलवार को रथयात्रा तो नहीं निकलेगी पर पारंपरिक ढंग से भगवान जगन्नाथ सहित तीनों विग्रहों की पूजा-अर्चना की जायेगी और राजपरिवार के पुजारी तीनों विग्रहों को मदन मोहन गुड़ी से मौसीबाड़ी लेकर जायेंगे। इस संबंध में राजपरिवार के सदस्य लाल विजय नाथ शाहदेव ने बताया कि जरियागढ़ में लगभग दो सौ साल पहले रथयात्रा की शुरूआत ठाकुर देवेंद्र नाथ शाहदेव ने की थी। उनके द्वारा शुरू की गयी रथयात्रा अब तक कभी नहीं रूकी। इस साल कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए सरकार ने रथयात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी है।
तोरपा सहित अन्य जगहों पर भी नहीं होगा सामूहिक आयोजन
लाॅक डाउन के कारण खूंटी जिले में अन्य जगहों से निकलने वाली रथयात्रा भी इस बार नहीं निकलेगी। तोरपा, तपकारा, कर्रा, झपरा, सिलाफारी में भी मंगलवार को भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की रथयात्रा नहीं निकाली जायेगी। सभी जगहों पर तीनों विग्रहों की पूजा-अर्चना की जायेगी। इन स्थानों में भी कोई सार्वजनिक आयोजन नहीं होगा। तोरपा के जगन्नाथ मंदिर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पूजा-अर्चना की जायेगी। इस बार मेला लगाने की भी अनुमति प्रशासन ने नहीं दी है। खूंटी स्थित सीआरपीएफ 94 बटालियन में भी रथयात्रा के दिन सिर्फ पूजा-अर्चना कर प्रसाद वितरण किया जायेगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleचीनी अफसर को पकड़ के उठा लाए थे पंजाब रेजिमेंट के जवान
Next Article अखिरकार मान लिया चीन, गलवान में मारा गया चीनी कमांडिंग अफसर

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.