Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 04:02 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मुख्यमंत्री हेमंत के विस क्षेत्र से गायब हैं कई आदिवासी युवतियां
झारखंड

मुख्यमंत्री हेमंत के विस क्षेत्र से गायब हैं कई आदिवासी युवतियां

February 2, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

साहिबगंज। साहिबगंज जिले के बरहेट थाना क्षेत्र से दिल्ली में काम दिलाने के बहाने मानव तस्करी हो रही है। आदिवासी बहुल बरहेट थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव से कई को काम का प्रलोभन देकर दिल्ली ले जाया गया लेकिन वर्षों बाद अबतक कई युवतियों का अता-पता नहीं चल पाया है। आज भी उनके परिजन उम्मीद लगाए बैठे हैं कि कोई उनकी बेटियों को वापस लाएगा।
विगत दिनों इसी गांव की आदिवासी युवती को गांव के ही सृजन मुर्मू द्वारा मिशन में काम दिलाने के बहाने दिल्ली ले जाने के बाद उसे दूसरे स्थान पर काम लगा दिया, जिसमें उसका शोषण हो रहा था। युवती किसी तरह वहां से भागकर अपने घर पहुंची। जबकि उसके साथ गई एक अन्य युवती का अबतक पता नहीं चला है।
श्रीरामपुर गांव के आसपास की 4-5 युवतियों का विगत कई वर्षों बाद भी पता नहीं चला है। युवतियों के परिजन आज भी बेटियों की तलाश में भटक रहे हैं। श्रीरामपुर गांव के मांझी टोला के चरण सोरेन तथा जटान टोला के जेठा हेंब्रम की पुत्रियों को मिशन में काम दिलाने के बहाने बरहेट थाना क्षेत्र के छप्पर टोला, सरकंडा, हिरणपुर पंचायत के मांझी मुर्मू द्वारा विगत तीन वर्ष पूर्व ले जाने के बाद अबतक उनका कोई पता नहीं चल पाया। माझी मुर्मू से संपर्क करने पर कोई ठोस जवाब नहीं दिया जाता है। जबकि लबरी पंचायत के चंद्र टोला निवासी सूरूज टूडू पिता इतवार टुडू की पुत्री को जमालपुर गांव का संतोष ठाकुर दिल्ली में काम ले दिलाने के बहाने ले गया था लेकिन वर्षों बाद उसका भी पता नहीं चल रहा है।
आदिवासी बहुल क्षेत्रों में मानव तस्करी बड़े पैमाने पर हो रही है। श्रीरामपुर गांव से विगत तीन वर्षों से गायब दो युवतियों के अभिभावकों द्वारा 13 जनवरी को मुख्यमंत्री जनसंवाद में मामला दर्ज कराया गया है। सामाजिक कार्यकर्ता सच्चिदानंद सोरेन तथा दिसुम मरंगबुरू संथाली अरीचली लेक्चर अखाड़ा के सदस्य आनंद हेंब्रम के सहयोग से मुख्यमंत्री जनसंवाद में मामला दर्ज कराया गया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगृहमंत्री शाह और भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने किया जनसंपर्क
Next Article शाहीन बाग में फायरिंग करने वाला 2 दिन की पुलिस कस्टडी में

Related Posts

झारखंड

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.