Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 03:48 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गृहमंत्री शाह और भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने किया जनसंपर्क
देश

गृहमंत्री शाह और भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने किया जनसंपर्क

February 2, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने रविवार को महाजनसंपर्क अभियान के अंतर्गत दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में घर-घर जाकर लोगों से पार्टी उम्मीदवार को विजयी बनाने की अपील की। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली कैंट विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क किया।

गृहमंत्री शाह दिल्ली ने कैंट विधानसभा क्षेत्र के ओल्‍ड मेहराम नगर में पार्टी के महाजनसंपर्कअभियान के तहत जनसंपर्क किया और पार्टी के उम्मीदवारों को विजयी बनाने की अपील की। इस अभियान की खास बात यह है कि अमित शाह और जेपी नड्डा डोर टू डोर यानी घर-घर जाकर लोगों से मिल रहे हैं। इस दौरान शाह वहां मौजूद जनता के बीच जाकर एक-एक व्यक्ति को पर्चा दे रहे हैं।

भाजपा ने ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र से शिखा राय को चुनाव मैदान में उतारा है जबकि दिल्ली कैंट क्षेत्र से मनीष सिंह को पार्टी का टिकट दिया है।

जनसंपर्क के बाद शाह ने लगातार दो ट्वीट किये। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, “महा-जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत आज दिल्ली के मेहराम नगर गांव में घर-घर जाकर जनता से संपर्क किया। मोदी के नेतृत्व में भाजपा अपने सबका साथ-सबका विकास के मंत्र के साथ शहर एवं गांव में बिना किसी भेदभाव के जनता की सेवा में समर्पित है।”

शाह ने दूसरी ट्वीट में लिखा, “मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास और प्रगति में एक अभूतपूर्व छलांग लगाई है। अब दिल्ली को विश्व की सबसे अच्छी राजधानी बनाने की बारी है, जो सिर्फ और सिर्फ मजबूत इरादों वाली भाजपा सरकार ही कर सकती है।”

उधर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र के पीतमपुरा में जनसंपर्क किया और भाजपा उम्मीदवार रेखा गुप्ता के लिए वोट मांगा। उसके बाद उन्होंने मॉडल टाउन क्षेत्र से उम्मीदवार कपिल मिश्रा के लिए जनसंपर्क किया।

डॉ. हर्षवर्धन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आज पूरे दिल्ली में हमारे एक लाख से ज्यादा कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनसंर्पक कर रहे हैं। इससे भाजपा को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बार के चुनाव में भाजपा की सरकार बनना तय है और हम तीनों जगह केंद्र, राज्य और एमसीडी में मिलकर दिल्ली के विकास के लिए काफी महेनत से काम करेंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजम्मू-कश्मीर में नजरबन्द चार और नेता रिहा
Next Article मुख्यमंत्री हेमंत के विस क्षेत्र से गायब हैं कई आदिवासी युवतियां

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.