Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 13 October, 2026 • 07:48 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पुल निर्माण कार्य पर माओवादियों का हमला, मुंशी को पीटा , कई वाहन फूंके
झारखंड

पुल निर्माण कार्य पर माओवादियों का हमला, मुंशी को पीटा , कई वाहन फूंके

May 15, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

लातेहार। लातेहार जिले में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने जबरदस्त उपस्थिति दर्ज कराई है। लेवी नहीं मिलने से नाराज नक्सलियों ने कई वाहन फूंक दिए हैं और निर्माण कार्य नहीं करने की चेतावनी दी है।

जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पोटमाडीह के निकट बूढ़ा नदी पर बन रहे पुल निर्माण कार्य को शनिवार की रात माओवादियों ने रोक दिया है । माओवादियों ने इस दौरान पुल निर्माण कार्य में लगे तीन मिक्सर मशीन ,एक जनरेटर तथा दो ड्रिलिंग मशीन को भी जला दिया। वहीं निर्माण कार्य के मुंशी सुबल एक्का के साथ जमकर मारपीट की । माओवादी निर्माण स्थल से दो मोटरसाइकिल भी अपने साथ ले गए ।
इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद महुआडांड़ डीएसपी राजेश कुजुर दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। घटना के संबंध में बताया गया कि देर रात लगभग छह की संख्या में हथियारबंद माओवादी निर्माण स्थल पर पहुंचे और मुंशी को उठाया। मुंशी की पिटाई करने के बाद माओवादी निर्माण स्थल पर रखे गए ड्रिलिंग मशीन जनरेटर और मिक्सर मशीन को जला दिया। नक्सलियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि बिना आदेश पुल निर्माण कार्य आरंभ हुआ तो अंजाम बुरा होगा। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद लातेहार एसपी अंजनी अंजन घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ले रहे हैं। वहीं पुलिस के द्वारा उग्रवादियों के खिलाफ छापामारी भी आरंभ कर दी गई है।

उल्लेखनीय है कि शनिवार की रात ही माओवादियों ने महुआडांड़ थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य में लगे कंस्ट्रक्शन कंपनी के साइडिंग में धावा बोलकर आठ वाहनों को जलाकर नष्ट कर दिया । माओवादियों के द्वारा एक ही रात दो अलग-अलग स्थानों पर इस प्रकार की विध्वंसक कार्रवाई किए जाने से लोगों में भय का माहौल उत्पन्न हो गया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबड़ा हादसा: बारातियों की कार नहर में गिरी, 5 की मौत
Next Article 73 साल में पहली बार थॉमस कप जीतकर भारतीय बैडमिंटन टीम ने रचा इतिहास

Related Posts

झारखंड

ईंट लदे मिनी ट्रक ने टेंपो के उड़ाए परखच्चे, महिला की तड़पकर मौत, भड़का गुस्सा

October 13, 2026
Headlines

दुर्गा पूजा को लेकर SSP का फुलप्रूफ प्लान तैयार, शक्ति कमांडो को बड़ा जिम्मा

October 13, 2026
झारखंड

मशहूर डॉ भदानी का बदला ठिकाना, अब कहां करेंगे मरीजों का इलाज… जानें

October 13, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ईंट लदे मिनी ट्रक ने टेंपो के उड़ाए परखच्चे, महिला की तड़पकर मौत, भड़का गुस्सा

October 13, 2026

राशिफल @ 13 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 13, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर SSP का फुलप्रूफ प्लान तैयार, शक्ति कमांडो को बड़ा जिम्मा

October 13, 2026

मशहूर डॉ भदानी का बदला ठिकाना, अब कहां करेंगे मरीजों का इलाज… जानें

October 13, 2026

उद्योग मंत्री ने महवल लेदर पार्क का लिया जायजा, कुमारबाग में बियाडा एमडी ने दिये सख्त निर्देश

October 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.