Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 2 November, 2026 • 07:58 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मंत्री संजय प्रसाद यादव ने फहराया तिरंगा, बोले- समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास लक्ष्य
झारखंड

मंत्री संजय प्रसाद यादव ने फहराया तिरंगा, बोले- समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास लक्ष्य

January 26, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
मंत्री
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़ में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह नगर स्थित आरजे स्टेडियम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह में झारखंड सरकार के श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सलामी दी। पूरे स्टेडियम में देशभक्ति का माहौल नजर आया। इस अवसर पर डीसी मनीष कुमार, एसपी निधि द्विवेदी, वन प्रमंडल पदाधिकारी सौरभ चंद्रा सहित कई आला प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने समारोह की गरिमा को बनाए रखते हुए कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

मंत्री ने किया परेड का निरीक्षण

ध्वजारोहण के बाद श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव ने परेड का निरीक्षण किया। पुलिस बल की टुकड़ियों और विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं ने अनुशासित परेड प्रस्तुत की। परेड को देखकर दर्शकों ने तालियों से प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।

झांकियों ने दिखाई विभागों की झलक

समारोह के दौरान विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा आकर्षक झांकियां निकाली गईं। इन झांकियों के माध्यम से सरकारी योजनाओं, सामाजिक संदेशों और विकास कार्यों को प्रस्तुत किया गया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को मिला सम्मान

मंत्री संजय प्रसाद यादव ने उत्कृष्ट परेड और बेहतर झांकी प्रस्तुत करने वाली टुकड़ियों को प्रशस्ति पत्र और कप देकर सम्मानित किया। उन्होंने प्रतिभागियों की मेहनत की सराहना की।

संविधान और विकास पर मंत्री का संदेश

अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि वर्ष 1950 में हमारे पूर्वजों के अथक प्रयासों से संविधान लागू हुआ, जो सभी नागरिकों को समान अधिकार देता है। उन्होंने राज्य सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से झारखंड के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। मंत्री ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास ही सरकार का लक्ष्य है और राज्य में संसाधनों की कोई कमी नहीं है, जरूरत है उनके सही उपयोग की।

पूरे जिले में दिखा गणतंत्र दिवस का उत्साह

गणतंत्र दिवस को लेकर पूरे पाकुड़ जिले में उत्साह का माहौल रहा। सभी प्रखंडों में राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। सरकारी और निजी स्कूलों, कार्यालयों और संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया।

राजनीतिक दलों के कार्यालयों में भी ध्वजारोहण

विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यालयों में भी गणतंत्र दिवस मनाया गया। झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यालय में जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम और कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने ध्वजारोहण किया। वहीं समाहरणालय परिसर में उपायुक्त मनीष कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

इसे भी पढ़ें : तिरंगे के साए में बहा जज्बातों का सैलाब : आजादी के सिपाहियों को नमन

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 26 जनवरी 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article तिरंगे के साए में आजीविका दीदियों ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प

Related Posts

Headlines

झारखंड में रंगदारी सिंडिकेट की टूटेगी रीढ़, विदेश में बैठे दोनों गैंगस्टरों पर इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस

November 2, 2026
Headlines

मुजफ्फरपुर में PNG पाइपलाइन ब्लास्ट, कोचिंग संचालक के सिर के उड़े चीथड़े

November 2, 2026
Headlines

सारण में गूंजा ‘खेत बचाओ अभियान’, कृषि मंत्री बोले- मिट्टी बचेगी तभी थाली सजेगी

November 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

झारखंड में रंगदारी सिंडिकेट की टूटेगी रीढ़, विदेश में बैठे दोनों गैंगस्टरों पर इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस

November 2, 2026

मुजफ्फरपुर में PNG पाइपलाइन ब्लास्ट, कोचिंग संचालक के सिर के उड़े चीथड़े

November 2, 2026

सारण में गूंजा ‘खेत बचाओ अभियान’, कृषि मंत्री बोले- मिट्टी बचेगी तभी थाली सजेगी

November 2, 2026

EIL, AIIMS और IGNOU में नौकरी का मौका, आवेदन की आज आखिरी तारीख

November 2, 2026

आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में डॉक्टर बनने का मौका, AFMS में निकली वैकेंसी

November 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.