WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
खूँटी । थानांतर्गत नगरपंचायत क्षेत्र के टंगराटोली निवासी एक नाबालिग युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। नाबालिग मृतक मनाय की मौसी ने बताया कि उस नाबालिग युवक मनोज उर्फ मनाय भेंगरा की मानसिक स्थिति वर्तमान में ठीक नहीं थी।
पिताजी के देहान्त के बाद माँ ने दूसरी शादी कर ली थी और अपने ससुराल को छोड़कर मौसी के यहाँ ही सभी रहते हैं।
मृतक की आयु लगभग 17 वर्ष होगी। मौसी ने बताया कि मनोज नजदीक में ही दूसरे कमरे में अकेले रहता है। जब वह उसको खाना खाने के लिए बुलाने गयी तभी उसे घर के अंदर ही फंदे से लटका हुआ पााया।

