Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 5 October, 2026 • 11:49 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 35 साल बाद मुन्नी चौबे परिवार को मिला न्याय
झारखंड

35 साल बाद मुन्नी चौबे परिवार को मिला न्याय

August 21, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

कोर्ट के आदेश पर दंडाधिकारी सहित भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मिला मकान पर कब्जा
रांची। रांची के चुटिया के रहने वाले मुन्नी चौबे को न्याय के लिये 35 साल भटकना पड़ा। अपने ही मकान से 35 साल तक बेदखल रहने के बाद कोर्ट के आदेश से उन्हें बुधवार को कब्जा मिल ही गया।
मुन्नी चौबे के बेटे अंकित चौबे से मिली जानकारी के मुताबिक उनके दादा जोखन चौबे ने वर्ष 1983 में गुलराज सरावगी से एक मकान खरीदा था। उसके बाद अनिल के पिता स्व जगत नारायण सिंह व उनके भाई गिरजा सिंह उक्त मकान में किरायेदार की हैसियम से रहने लगे। कुछ सालों के बाद जब उन्हें मकान खाली करने को कहा गया तो उन्होंने इंकार कर दिया और मारपीट पर उतार आये। मुन्नी चौबे ने अपने मकान को खाली कराने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया। सिविल कोर्ट से उन्हें 2001 में डिग्री मिली, लेकिन सिंह ने कोर्ट के आदेश को दरकिनार करते हुए मकान पर कब्जा जमाये रखा। इसके बाद दोबारा वर्ष 2010 में उन्हें कोर्ट से डिग्री मिली, फिर भी सिंह परिवार ने मकान खाली नहीं किया। इसके बाद मामला उच्च न्यायालय में चला। इसके बाद वहां से चौबे को डिग्री मिली और अनिल सिंह केस हार गये। वर्ष 2015 में भी मुन्नी चौबे के पक्ष में ही फैसला आया। छह जुलाई 2019 को कोर्ट से हुए आदेश के बाद दंडाधिकारी की मौजूदगी में पुलिस कब्जा दिलाने के लिये मौके पर पहुंची थी, लेकिन अनिल सिंह के परिवार ने दखल दिलाने गये लोगों के साथ मारपीट कर मौके से भगा दिया था। सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट करने व सरकारी काम में बाधा डालने को लेकर अनिल सिंह, गिरजा सिंह, सुनील सिंह, रोहित सिंह और विनय सिंह सहित अन्य के खिलाफ चुटिया थाने में मामला दर्ज कराया गया, जिसमें सभी की कोर्ट से जमानत खारिज हो गयी। तभी से सभी आरोपित फरार चल रहे हैं। इसी मामले में बुधवार को कोर्ट के आदेश पर दंडाधिकारी की मौजूदगी में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनात कर मकान पर मुन्नी चौबे के परिवार को कब्जा दिलाया गया।
चुटिया निवासी मुन्नी चौबे के बेटे अंकित चौबे ने बताया कि उनका परिवार अभी भी सिंह परिवार के आतंक से दहशत में है। जब भी कोर्ट से उनके पक्ष में फैसला आया है, तब उनके परिवार के साथ मारपीट की गयी है और जान मारने की भी धमकी दी गयी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleएक शाम राजीव गांधी के नाम पर भजन संध्या का आयोजन
Next Article नदी में बहे पांच बच्चे,दो की मौत

Related Posts

Headlines

‘मां-बाप के कंधे पर औलाद की विदाई सबसे भारी’… मंत्री दीपिका की बेटी के द्वादशा में भावुक हुए CM

October 5, 2026
झारखंड

उत्सव की चकाचौंध के पीछे बदलाव की खामोश दस्तक, रांची में फिर सजेगा जेसोवा का कारवां

October 5, 2026
झारखंड

‘समस्या पहचानिए, समाधान से कारोबार होगा खड़ा’, युवाओं को स्टार्टअप मंत्र दे गयीं DC मेघा

October 5, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘मां-बाप के कंधे पर औलाद की विदाई सबसे भारी’… मंत्री दीपिका की बेटी के द्वादशा में भावुक हुए CM

October 5, 2026

बिहार के बांधों और जंगलों में बदलेगा वीकेंड का मिजाज, वादियों को संवारने में जुटे सीएम

October 5, 2026

गेंदा फूल की खेती पर सरकार दे रही सब्सिडी, गाड़ी पर भी 50% छूट : कृषि मंत्री

October 5, 2026

30 दिन में VC से जुड़ेंगे तमाम थाने, सीएम के निर्देशों पर गृह विभाग सख्त

October 5, 2026

NH प्रोजेक्ट्स की सुस्ती पर एक्शन मोड में सरकार, लापरवाह एजेंसियों पर चलेगा चाबुक

October 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.