Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 02:46 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रामगढ़: मुआवजे की मांग को लेकर फिर जाम हुआ एनएच-33, पुलिस ने बलपूर्वक ग्रामीणों को हटाया
झारखंड

रामगढ़: मुआवजे की मांग को लेकर फिर जाम हुआ एनएच-33, पुलिस ने बलपूर्वक ग्रामीणों को हटाया

September 8, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

रामगढ़। रामगढ़ थाना क्षेत्र के पटेल चौक के पास आनंद कंस्ट्रक्शन कंपनी के हाईवा से कुचलकर दो युवकों की हुई मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार की शाम मुआवजे की मांग को लेकर शिवा करमाली और सूरज करमाली के परिजनों ने दोनों की लाश कंपनी के बेस कैंप के अंदर रख दिया। इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-33 को जाम कर दिया। दो घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा और इसके बाद शाम 5:00 बजे पुलिस ने बलपूर्वक ग्रामीणों को सड़क से हटा दिया।

मृतक के परिजनों ने बताया कि मंगलवार की देर रात जिले के पुलिस पदाधिकारियों और अनुमंडल पदाधिकारी ने 5 लाख रुपए मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया था। बुधवार की सुबह इसी आश्वासन के आधार पर दोनों युवकों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। लेकिन इसके बाद आनंद कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से ग्रामीणों को ठगा जाने लगा। वे लोग ना तो उचित मुआवजा दे रहे थे और ना ही ग्रामीणों की कोई बात सुन रहे थे। मुर्रामकला गांव के लोगों ने यह भी कहा कि जिस परिवार के दोनों जवान लड़कों की मौत हुई है, उनका घर पूरी तरीके से बर्बाद हो गया है। ना तो उनके घर के लोगों को भोजन देने वाला कोई रह गया और ना ही उनके यहां कोई कमाने वाला व्यक्ति ही है।

कंपनी ने एक-एक लाख का मुआवजा देने की कही बात

आनंद कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोपराइटर सज्जन सिंह ने कहा कि दोनों मृतकों के परिजनों के साथ उन्होंने बैठक की थी। साथ ही एक-एक लाख का मुआवजा देने की बात भी कही। इसके अलावा क्षतिग्रस्त बाइक के लिए भी ₹50000 देने को कहा। इसके बाद मृतक के आश्रितों को दुर्घटना में प्रयुक्त हाईवा गाड़ी के इंश्योरेंस से भी मिलने वाली राशि को देने की घोषणा की गई। लेकिन मृतक के परिजनों ने उनकी कोई बात नहीं मानी और इसके बाद बैठक खत्म हो गई।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड में बंद स्कूलों को खुलवाने के लिए आंदोलन करेगा एसोसिएशन
Next Article आ गई तीसरी लहर, महाराष्ट्र में लॉकडाउन की तैयारी?

Related Posts

झारखंड

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.