Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 11 November, 2026 • 08:36 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»झारखंड»मतदाता पुनरीक्षण कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं : आयुक्त
झारखंड

मतदाता पुनरीक्षण कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं : आयुक्त

September 16, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

रामगढ़। उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल आयुक्त अरविंद कुमार ने सोमवार को मतदाता पुनरीक्षण कार्य को लेकर बैठक की। रामगढ़ समाहरणालय सभा कक्ष में आयुक्त ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, ईआरओ एवं एईआरओ के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने मतदाता सूची का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2019 के तहत अधिकारियों से बात की। आयुक्त ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण कार्य कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अक्सर मतदान के दिन बूथों पर यह शिकायत रहती है कि मतदाता का नाम सूची में नहीं है। उन्होंने सबसे पहले जिले के विभिन्न राजनीतिक दलों से जिले में पुनरीक्षण कार्यक्रम 2019 के तहत हो रहे कार्यों पर चर्चा की। साथ ही सभी ईआरओ एवं एईआरओ को निदेश दिया कि वे यह सुनिश्चित करें कि बीएलओ द्वारा जिले के कोने कोने में पुनरीक्षण का कार्य सही तरीके से किया जाए।
बैठक में उपायुक्त संदीप सिंह ने बताया कि मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दो सितंबर से लेकर 17 सितंबर तक मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में 8 सितंबर और 15 सितंबर को विशेष कैंप दिवस का भी आयोजन किया गया। जिसमें कि सभी बीएलओ द्वारा फॉर्म 6, 7, 8 एवं 8A को जमा लिया गया। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को यह निर्देश दिया कि वे यह सुनिश्चित करें कि मतदाताओं एवं बूथ की दूरी 2 किलोमीटर वर्ग क्षेत्र से ज्यादा ना हो। साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि कोई भी व्यक्ति मतदाता सूची में नाम जुड़वाने एवं संशोधित करवाने के लिए आवेदन बीएलओ के साथ-साथ एईआरओ एवं ईआरओ के पास भी जमा कर सकते हैं। उपायुक्त ने सभी ईआरओ एवं एईआरओ को यह सुनिश्चित करने का निदेश दिया कि 17 सितंबर को भी सभी बीएलओ द्वारा पुनरीक्षण का कार्य किया जाए।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमुख्यमंत्री खूंटी में 17 को करेंगे छह हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास
Next Article शराब का बकाया पैसा मांगने पर वृद्ध दंपती की हुई थी हत्या

Related Posts

झारखंड

CCL ने बदला राजभाषा का अंदाज, फाइलों से निकलकर बातचीत में उतरी हिंदी

November 11, 2026
Headlines

अर्घ्य से पहले आस्था की डगर संवारने खुद उतरे डीसी भजंत्री, तालाबों में खींची ‘लक्ष्मण रेखा’

November 11, 2026
Headlines

झारखंड में 39 IFS अधिकारी इधर से उधर, राहुल मीणा बने रांची के नये DFO

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

चेहरे पर चाहिए चांद सा चमकता ग्लो? आज से अपनाएं ये आसान स्किनकेयर टिप्स

November 11, 2026

CCL ने बदला राजभाषा का अंदाज, फाइलों से निकलकर बातचीत में उतरी हिंदी

November 11, 2026

EPFO पेंशनभोगियों की बल्ले-बल्ले! 1000 की जगह मिल सकते हैं 3000 रुपये

November 11, 2026

सरकारी नौकरी का आज आखिरी दिन, सेना समेत 3 विभागों में भर्ती, JKSSB में 2,863 पदों पर मौका

November 11, 2026

अर्घ्य से पहले आस्था की डगर संवारने खुद उतरे डीसी भजंत्री, तालाबों में खींची ‘लक्ष्मण रेखा’

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.