Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 02:47 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अब किचन गार्डनिंग की तरह छत पर मछली पालन भी
झारखंड

अब किचन गार्डनिंग की तरह छत पर मछली पालन भी

September 6, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

हजारीबाग। अब छत पर किचन गार्डनिंग की तरह लोग मछली पालन भी कर रहे हैं। इसकी शुरुआत हजारीबाग में विस्मय अलंकार ने की है। उन्होंने पहली बार छत पर मछली पालन का काम शुरू किया है। छत पर बनाए गए विशेष तरह के टैंक में मछली के ग्रोथ को देखते हुए उनके हौसले को पंख लगा है, और अब यही प्रक्रिया वे खाली पड़ी जमीन पर भी अपना रहे हैं। विस्मय अलंकार ने बताया कि एक टैंक को तैयार करने में करीब 40 हजार रुपये का खर्च आता है। एक बार लागत लगने के बाद छह माह में ही मछली की एक फसल में यह लागत वसूल हो जाता है। इसके बाद आप इससे मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं। साल में दो फसल ले सकते हैं और एक टैंक से चार से पांच साल तक मछली की फसल ली जा सकती है। यही कारण है कि अब उन्होंने अपनी योजना में आने वाले समय में ऐसे 15 टैंक तैयार कर मछली उत्पादन करने की बनाई है। उन्होंने कहा कि इस विधि को बायोफ्लॉग विधि कहा जाता है। यह पिछले दो सालों में विश्व में सामने आया है। उनका दावा है कि इस विधि से मछली उत्पादन करने का काम करने वाले बिहार व झारखंड में गिने चुने लोग हैं।

छत पर तो इस विधि से खेती करने वाले विस्मय शायद पहले व्यक्ति पूरे राज्य में है। उन्होंने कहा कि इससे न केवल लोगों को ताजी मछली खाने को मिल सकता है, बल्कि इसका व्यवसाय भी काफी अच्छे तरीके से किया जा सकता है। उनका मानना है कि एक बार व्यवस्था कर लेने के बाद इसमें देखभाल की कम जरूरत पड़ती है और दूसरा व्यवसाय करते हुए भी मछली उत्पादन किया जा सकता है। इस विधि से साल में दो फसल मछली का लिया जा सकता है। हालांकि उन्होंने बताया कि इस विधि को लेकर मत्स्य विभाग के पास बहुत कुछ जानकारी नहीं है। हां ! जिला मत्स्य पदाधिकारी ने मछली जीरा उपलब्ध कराने में सहयोग किया। उन्होंने कहा कि अब यदि किसी को इस विधि से मछली उत्पादन करना है, तो वे तकनीकी सहयोग करने को तैयार हैं।

बायोफ्लॉग से मछली उत्पादन अच्छी विधि: रोशन
जिला मत्स्य पदाधिकारी रोशन कुमार मानते हैं कि कम जगह में बायोफ्लॉग से मछली उत्पादन अच्छी विधि है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भी मछली उत्पादन के लिए बायोफ्लॉग के प्रचार प्रसार के लिए कार्य किया जा रहा है। निश्चित रूप से यह विधि लोगों की आय को बढ़ाने वाला साबित होगा। उन्होंने यह भी बताया कि इसके तहत 25 व 60 टैंक के लिए योजना विभाग में उपलब्ध है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleतालाब में डूबने से नाबालिग की मौत
Next Article नाबालिग को दिल्ली में बेचे व सामूहिक दुष्कर्म की घटना आयी सामने

Related Posts

झारखंड

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.