WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। 9 साल की उम्र में झारखंड से तस्करी कर एक बच्ची को दिल्ली ले जाकर बेच देने का मामला सामने आया है. जहां उससे घरेलू नौकरानी का काम करवाया जाता रहा। पीड़िता ने दिल्ली महिला आयोग को बताया कि उसके साथ दिल्ली में सामूहिक दुष्कर्म भी किया गया।
दिल्ली महिला आयोग ने मामले की जानकारी मिलते ही उक्त लड़की का रेस्क्यू करवाया। लड़की की उम्र 16-17 वर्ष के आसपास की है। दिल्ली में पिछले कई सालों से उससे घरेलू काम कराया जा रहा था।
बताया गया है कि महिला आयोग के समक्ष नाबालिग ने फफक-फफक कर आपबीती सुनायी। उसने बताया कि उससे झाड़ू-पोछा और घर के अन्य काम करवाए गये। मासूम बच्ची ऐसे ही नर्क भरे माहौल में जीती रही.।लड़की ने अपने बयान में बताया कि उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया।

