WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक के पास एनएसयूआई के सदस्यों ने गरीब व जरुरतमंदों के बीच भोजन का वितरण किया। इस मौके पर बेरमो विधायक अनुप सिंह मौजूद थे। विधायक श्री सिंह ने कहा कि एनएसयूआई के सदस्यों की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। कोरोना महामारी के बीच एनएसयूआई की टीम पिछले एक सप्ताह से राजधानी रांची में पूर्व मंत्री स्वर्गीय राजेन्द्र प्रसाद सिंह जी के नाम पर नि:शुल्क भोजन गरीब व जरुरतमंदों के बीच लगातार वितरण कर रहे हैं।

