Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 12 September, 2026 • 09:48 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » आउटरीच अभियान की शुरूआत अगले सप्ताह से : राजीव रंजन
झारखंड

आउटरीच अभियान की शुरूआत अगले सप्ताह से : राजीव रंजन

July 2, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

हजारीबाग। स्थानीय जिला कांग्रेस कार्यालय हजारीबाग में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के आवाह्न पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव के निर्देशानुसार झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि 30 दिनों तक चलनेवाले देशव्यापी कार्यक्रम आउटरीच अभियान की शुरुआत अगले सप्ताह से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विगत सप्ताह से ही प्रदेश कांग्रेस कमिटी इस कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी कार्यकारी अध्यक्ष, जोनल कोर्डिनेटर एवं संबंद्ध जिला में दौरा व बैठकों के आयोजन के माध्यम से कार्यक्रम संचालन की जानकारी प्रखंड अध्यक्षों से साझा कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश स्तर पर एक कंट्रोल रूम की स्थापना भी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि विगत दिनों ही अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के द्वारा सभी पीसीसी अध्यक्षों, सीएलपी नेताओं और कोविड -19 राहत कार्यबल के सदस्यों के साथ व्यापक परामर्श के बाद कांग्रेस पार्टी ने शहरी अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लक्ष्य समूह के साथ संपर्क स्थापित करने के लिए पीसीसी से पंचायत स्तर तक पार्टी कैडर को शामिल करने के उद्देश्य से एक राष्ट्रव्यापी आउटरीच अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। इस अभियान के माध्यम से पार्टी का उद्देश्य विशेष रूप से उन लोगों को राहत प्रदान करना है, जिन्होंने कोविड महामारी के दौरान आवश्यक सेवाओं को चालू रखा है लेकिन उन्हें अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ता के रूप में मान्यता प्राप्त नहीं है और जो महामारी से सबसे बुरी तरह प्रभावित हैं।

auto

उन्होंने बताया कि राहत के अलावा, कोविड प्रभावित और मृतक परिवार के सदस्यों का डेटा भी एकत्र करना इस अभियान का एक लक्ष्य है। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष और संबंधित पीसीसी अध्यक्षों की ओर से उन परिजनों को शोक पत्र भेजा जाएगा, जिनके परिवार में कोविड के कारण किसी सदस्य ने जान गंवाई हो। साथ ही कोविड रोग से संबंधित मुद्दों और कोविड के बाद की देखभाल के बारे में जानकारी का प्रसार करने और कोविड भावित परिवारों की मांगों पहचान करने में भी सहायता मिलेगी ताकि कांग्रेस पार्टी उन मांगों को सरकार के समक्ष उठा सके ।

उन्होंने बताया कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने यह निर्णय लिया है कि आउटरीच कार्यक्रम स्थानीय नेताओं द्वारा कोविड प्रभावित परिवारों के दौरे के से शुरू होगा। इस प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह के साथ कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे विधायक ने ट्रूनेट मशीन का किया उद्घाटन
Next Article विनोबा भावे विश्वविद्यालय के नए वित्त परामर्शी ने दिया योगदान

Related Posts

Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Headlines

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026

कनेक्टिविटी की रफ्तार पकड़ेगा बिहार, पथ निर्माण मंत्री ने कसी नकेल

September 12, 2026

इंजीनियरिंग-पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 98% दाखिला, छात्रों को जर्मन-जापानी सिखाएगी सम्राट सरकार

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.