अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
खूँटी। नक्सली संगठन पीएलएफआई के सहयोगी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। खूंटी के भट्टी रोड का निवासी जैद राइन उर्फ छोटू को खूँटी के बाजार टांड़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जैद राइन उर्फ छोटू को पीएलएफआई का सबजोनल कमाण्डर लाका पाहन के लिए सूचना देने और व्यवसायियों का नम्बर उपलब्ध कराने और लेवी पहुंचाने के जुर्म में पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि लाका पाहन को लेवी वसुलने में सहयोग करने के लिए काम करता था। और व्यवसायियों का नम्बर लाका के गुर्गे तक पहुँचाता था। लाका पाहन का शागिर्द जैद के पास से छापामारी अभियान चलाकर पीएलएफआई पर्चा, नक्सली संगठन का चंदा रसीद, आईफोन, मोबाइल और बाइक बरामद किया है। यह छापामारी अभियान खूँटी थाना प्रभारी जयदीप टोप्पो की अगुवाई में गुप्त सूचना के आधार पर चलाया था। और बाजार टांड़ के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जयदीप टोप्पो के साथ छापामारी दल शामिल थे।

