Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 10:29 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » शाहरुख खान सहित तीन को पुलिस ने दबोचा, हथियार जब्त
झारखंड

शाहरुख खान सहित तीन को पुलिस ने दबोचा, हथियार जब्त

June 2, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पुलिस
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Jamshedpur : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के तहत मरीन ड्राइव खरकई नदी किनारे सोमवार सुबह पुलिस ने हथियारों की खरीद-बिक्री करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के दौरान एक लोडेड देसी ऑटो पिस्टल, एक देसी कट्टा और जिंदा गोली बरामद की है। गिरफ्तार किए गए अपराधियों में बिष्टुपुर धतकीडीह बी ब्लॉक का शाहरूख खान (29), कदमा रामनगर रोड नंबर 7 का ललित यादव (33) और कदमा एक्सक्यूटीव फ्लैट का राकेश कुमार (30) शामिल हैं। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह करीब आठ बजे पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कदमा मरीन ड्राइव के किनारे छापेमारी की। इस दौरान तीनों अभियुक्तों को अवैध हथियार के साथ संदिग्ध अवस्था में घूमते देखा गया। पुलिस टीम को देखते ही तीनों भागने की कोशिश करने लगे, जिन्हें पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया।

पुलिस की तलाशी में शाहरूख खान के पास से एक लोडेड देसी ऑटो पिस्टल, जबकि ललित यादव के पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। पूछताछ में पता चला कि शाहरूख खान का आपराधिक इतिहास है और वह जुगसलाई सहित विभिन्न इलाकों से अवैध हथियार लाकर बेचने का काम करता था। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपित पूर्व में भी आर्म्स एक्ट सहित कई मामलों में जेल जा चुके हैं।

auto

पुलिस ने कदमा थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि इन अपराधियों की गिरफ्तारी से क्षेत्र में किसी बड़ी घटना की आशंका टल गई है और पुलिस आगे की छानबीन में जुटी है।

इसे भी पढ़ें : JLKM सुप्रीमो को चाहिये Z श्रेणी की सुरक्षा, गवर्नर से पार्टी सचिव ने किया आग्रह

इसे भी पढ़ें : झारखंड के 1700 से अधिक Assistant Teacher की नौकरी खतरे में… जानें

इसे भी पढ़ें : झारखंड में अभी और सताएगी उमस वाली गर्मी, कब तक… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleJLKM सुप्रीमो को चाहिये Z श्रेणी की सुरक्षा, गवर्नर से पार्टी सचिव ने किया आग्रह
Next Article IED ब्लास्ट में जख्मी CRPF जवान रांची एयरलिफ्ट

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट का संदेश- हिन्दी देश की पहचान, गणेश चतुर्थी और तीज पर घर-घर बरसे खुशहाली

September 13, 2026
Headlines

सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान- बिहार के 100 प्रोफेसर जाएंगे ऑक्सफोर्ड, लेंगे ट्रेनिंग

September 13, 2026
Headlines

ग्राउंड जीरो पर उद्योग सचिव, IMC गया के निर्माण कार्यों में ढिलाई पर लगाई क्लास

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट का संदेश- हिन्दी देश की पहचान, गणेश चतुर्थी और तीज पर घर-घर बरसे खुशहाली

September 13, 2026

सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान- बिहार के 100 प्रोफेसर जाएंगे ऑक्सफोर्ड, लेंगे ट्रेनिंग

September 13, 2026

भुना चना या अंकुरित चना? सेहत के लिए कौन है ज्यादा फायदेमंद… जानें

September 13, 2026

ग्राउंड जीरो पर उद्योग सचिव, IMC गया के निर्माण कार्यों में ढिलाई पर लगाई क्लास

September 13, 2026

सुरसंड मुखिया संघ अध्यक्ष से मांगी रंगदारी, पुलिस ने तीन को दबोचा

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.