WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
लोहरदगा| लोहरदगा जिला के कैरो थाना अंतर्गत हनहट लैंपस लिमिटेड तोड़ांग के गोदाम में पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की| पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर इस मामले का भंडाफोड़ किया गया और साथ ही 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया|
दरअसल लोहरदगा एसपी प्रियंका मीना को गुप्त सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की कार से भारी मात्रा में अवैध शराब की सप्लाई करने कुड़ू के रास्ते मदरसा चौक जा रही है| सूचना मिलते ही तुरंत टीम का गठन किया गया और पुलिस ने गोदाम में छापेमारी कर विदेशी शराब की कई बोतलें बरामद की है और इस दौरान कुल मिलाकर 749 शराब की बोतल बरामद की गयी है| छापेमारी के दौरान गोदाम से दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है जिनके नाम रंजीत कुमार लकड़ा और संजय महली है|

