Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 10 October, 2026 • 10:56 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भारी बारिश के कारण गुमला व देवघर नहीं जा सके राष्ट्रपति, 30 को दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल
झारखंड

भारी बारिश के कारण गुमला व देवघर नहीं जा सके राष्ट्रपति, 30 को दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

September 29, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

-राष्ट्रपति रांची विश्वविद्यालय के 56 टॉपरों में से 11 को प्रदान करेंगे गोल्ड मेडल

रांची। भारी बारिश के कारण राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का रविवार को आयोजित गुमला और देवघर का कार्यक्रम रद्द हो गया। रांची के डीसी राय महिमापत रे और देवघर डीसी नैंसी सहाय ने रविवार को इसकी पुष्टि की। कहा, लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पहले गुमला और फिर देवघर का रौदा रद्द किया गया। नैंसी सहाय ने कहा कि देवघर में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी, लेकिन भारी बारिश की वजह से उनका आना संभव नहीं हो पाया।

गुमला के बिशुनपुर में राष्ट्रपति कोविंद विकास भारती के तक्षशिला आश्रम जाने वाले थे। यहां वे महात्मा गांधी संग्रहालय का निरीक्षण करने वाले थे। इसके बाद वे विकास भारती के ज्ञान निकेतन में आदिम जनजाति के अनाथ बच्चों से भी मुलाकात करने वाले थे। उन्होंने बताया कि गुमला के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का देवघर जाने का कार्यक्रम था। देवघर में वे दोपहर पत्नी के साथ बाबा बैद्यनाथ की पूजा करने वाले थे। साथ ही मंदिर परिसर में भ्रमण का भी कार्यक्रम था। अब वे रविवार को राजभवन में ही विश्राम करेंगे। अगले दिन सोमवार को वे रांची विवि के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। इससे पहले शनिवार की शाम रांची पहुंची राष्ट्रपति का राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उनका स्वागत किया था। राजभवन में आयोजित हाई टी में शामिल हुए थे।

रविवार को कुलपति डॉ. रमेश कुमार पांडेय ने दीक्षांत मंडप का जायजा लिया। साथ ही दीक्षांत समरोह को सफल बनाने और निर्धारित समय पर पूरा करने के लिए अधिकारियों ने रिहर्सल किया। रांची विश्वविद्यालय का 33वां दीक्षांत समारोह 30 सितंबर को मोरहाबादी कैंपस स्थित दीक्षांत मंडप में सुबह 10.10 बजे से 11.10 बजे तक होगा। समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद यूजी और पीजी के 56 टॉपरों में से 11 को गोल्ड मेडल प्रदान करेंगे। राष्ट्रपति से गोल्ड पाने वाले टॉपरों का चयन कर लिया गया। चयन का आधार ओवर ऑल बेस्ट ग्रेजुएट के अलावा हर स्ट्रीम से एक-एक टॉपर को गोल्ड मेडल दिया जाना है। दीक्षांत समारोह में दो राष्ट्रपति एपीजे कलाम और प्रतिभा देवी सिंह पाटिल पहले भी मुख्य अतिथि रह चुके हैं। तब सभी टॉपरों को राष्ट्रपति के माध्यम से गोल्ड मेडल मिला था।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleउपचुनाव : कांग्रेस ने चार राज्यों की एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए
Next Article करोड़ों छोड़ लोगों के सपनों की उड़ानों को पंख लगाएगा पायलट

Related Posts

Headlines

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026
झारखंड

डीसी मेघा ने सुनी समस्याएं, बोली- न काटने पड़े दफ्तरों के चक्कर, समय पर करें काम

October 9, 2026
झारखंड

प्रेस क्लब रामगढ़ में सीएम की मां रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि, पत्रकारों ने जताया शोक

October 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 10 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 10, 2026

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026

तारीख पर तारीख से मुक्ति, बिहार के गांवों में मोबाइल से सुलझ गए 44 हजार लफड़े

October 9, 2026

शराबबंदी का मेगा एक्शन : हर रोज 3600 ठिकानों पर रेड, 7400 पियक्कड़ और 3200 तस्कर सलाखों के पीछे

October 9, 2026

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.