WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों में मिले करोड़ों की गिनती का काम लगभग खत्म हो चुका है। फिलहाल केवल उनके रांची स्थित आवास और दफ्तरों को खंगाला जा रहा है। गुजरे पांच दिनों के अभियान में IT को करीब लगभग 354 करोड़ रुपये मिले थे। करीब 179 बैग नोट मिले। नाते-रिश्तेदारों के घर से भी करीब 11 करोड़ रुपये मिले। संबलपुर में बलदेव साहू सन्स एंड कंपनी की शराब भट्टी से करीब 37.50 करोड़ रुपये मिले। सभी नोटों की गिनती संबलपुर स्टेट बैंक में की गई। उम्मीद है कि IT आजकल में चौंकाने वाला खुलासा कर सकती है। सूत्रों का कहना है कि झारखंड में एक और “धीरज” बेनकाब हो सकता है।
इसे भी पढ़ें : ऐश-मौज करना था तो तोड़ डाला दुकान का ताला

