WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा है। इस दौरान लोग उन्हें बुके भेंट कर रहे हैं।
हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि वे सभी के प्यार और सम्मान से अभिभूत हैं, पर सभी से करबद्ध प्रार्थना है कि कृपया उन्हें फूलों के बुके की जगह ज्ञान से भरे ‘बुक’ मतलब अपनी पसंद की कोई किताब दें, उन्हें काफी बुरा लगता है, जब वे उनके फूलों को संभाल नहीं पाते। उन्होंने कहा कि लोग अपने द्वारा दी गई किताबों में अपना नाम लिख दें, ताकि जब वे उन किताबों को संभालकर एक लाइब्रेरी बनवाएंगे और सभी का प्रेम भरा यह उपहार हमेशा सभी का ज्ञानवर्धन करेगा।



