Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 09:50 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » Breaking: नक्सली संगठन जेजेएमपी के सब जोनल कमांडर ने किया आत्मसमर्पण
रांची

Breaking: नक्सली संगठन जेजेएमपी के सब जोनल कमांडर ने किया आत्मसमर्पण

July 16, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

लातेहार। दो लाख रुपए का इनामी जेजेएमपी नक्सली संगठन का सब जोनल कमांडर संजय प्रजापति ने शनिवार को लातेहार पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। लातेहार पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली संजय प्रजापति को पलामू प्रमंडल के डीआईजी राजकुमार लकड़ा ,लातेहार एसपी अंजनी अंजन ,सीआरपीएफ 214 बटालियन के कमांडेंट ऋषि राज सहाय और एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्र ने उसे बुके देकर सम्मानित किया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डीआईजी राजकुमार लकड़ा ने बताया कि संजय प्रजापति जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र अंतर्गत नावाडीह गांव का रहने वाला है। वर्ष 2013 से वह उग्रवादी संगठन जेजेएमपी से जुड़कर नक्सली घटनाओं को अंजाम देता था। इस दौरान उस पर छिपादोहर थाना क्षेत्र में दो नक्सली घटनाओं का प्राथमिकी भी दर्ज है। इसी बीच झारखंड सरकार के आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति नई दिशा से प्रभावित होकर उसने आत्मसमर्पण करने की योजना बनाई। शनिवार को उसने आत्मसमर्पण कर दिया। डीआईजी ने कहा कि सरकार की नई दिशा के तहत प्रभावित होकर संजय प्रजापति ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का कार्य किया है। डीआईजी ने कहा कि नक्सली आत्मसमर्पण करें और सरकार के इस महत्वकांक्षी योजना का लाभ उठाएं। वहीं एसपी अंजनी अंजन ने भी अन्य नक्सलियों को संदेश देते हुए कहा है कि सरकार के इस महत्वकांक्षी नई दिशा कार्यक्रम का लाभ लेकर उग्रवाद जैसी घिनौने कार्य को छोड़े और मुख्यधारा में लौट कर देश के विकास में योगदान दें।

वही आत्मसमर्पण करने वाले संजय प्रजापति ने कहा कि लगभग 9 वर्षों तक नक्सली संगठन से जुड़ कर रहने के दौरान वह हमेशा तनाव में रहता था। परिवार से मिलने में डर लगा रहता था । पूरा जीवन हमेशा खतरे और तनाव में रहा । इसी बीच परिवार के सदस्यों तथा पुलिस अधिकारियों के उत्साहवर्धन के बाद उसने सरकार के नई दिशा कार्यक्रम से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया है। उन्होंने कहा कि अपने सभी साथियों से वह अपील करना चाहते हैं कि उग्रवाद जैसे घिनौने कार्य को छोड़कर मुख्यधारा में लौटे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleफिल्म जुग जुग जियो के कॉपीराइट मामले में अगली सुनवाई 20 अगस्त को
Next Article सीएम हेमन्त सोरेन ने नियुक्ति पत्र सौंपे

Related Posts

Headlines

सीएम हेमंत का तमाम DC को सख्त आदेश- सभी अस्पतालों का करें ऑडिट

May 3, 2026
Headlines

“रोज कमाने निकलते थे, अब घर में सन्नाटा है”

May 3, 2026
Headlines

भर्ती में धांधली का खत्म खेल, अब सीधे जेल… सीएम योगी का कड़ा ऐलान

May 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

छत का दरवाजा बना मौत का जाल, विवेक विहार आग में 9 जिंदगियां खत्म

May 3, 2026

सोना हुआ महंगा, वैश्विक तनाव और बढ़ती मांग ने कीमतों को दी रफ्तार

May 3, 2026

सीएम हेमंत का तमाम DC को सख्त आदेश- सभी अस्पतालों का करें ऑडिट

May 3, 2026

“रोज कमाने निकलते थे, अब घर में सन्नाटा है”

May 3, 2026

IFFCO में करियर बनाने का मौका, डिप्लोमा और B.Sc वालों के लिए शानदार Vacancy

May 3, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.