Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 8 September, 2026 • 03:14 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » उम्मीदवारों की किस्मत की फैसला कल , तेयारियां पूरी
रांची

उम्मीदवारों की किस्मत की फैसला कल , तेयारियां पूरी

December 22, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना 23 दिसंबर की सुबह 8 बजे से शुरू होगी। सभी राउंड में प्रत्याशियों को मिले मतों की घोषणा लाउडस्पीकर द्वारा की जाएगी। तोरपा और चंदनकियारी में सबसे कम 13.13 राउंड की गिनती होगी और चतरा में सबसे अधिक 28 राउंड में। इसलिए सबसे पहले तोरपा और चंदनकियारी का परिणाम आने की उम्मीद है तथा सबसे बाद में चतरा की।

चुनाव आयोग के अनुसार, राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर मतगणना होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। इसपर क्यूआर कोड होता है, जिसका मिलान करते हुए पहले स्कैन किया जाएगा। फिर गिनती शुरू होगी। इसके बाद ईवीएम के मतों की गिनती शुरू होगी। मतगणना के दिन जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती रखी जाएगी। मतगणना हॉल में राजनीतिक दलों के एजेंट जिला प्रशासन द्वारा आवंटित पास से ही प्रवेश कर सकते हैं। काउंटिंग एजेंट को बिना पास के अंदर प्रवेश नहीं कर सकते हैं। मतगणना हॉल में प्रवेश करने से पूर्व मेटल डिटेक्टर से जांच की जाएगी। इसके पश्चात हॉल में राजनीतिक दल मतगणना एजेंट प्रवेश कर सकते हैं। सिर्फ पर्यवेक्षक ही अपना मोबाइल फोन ले जा सकेंगे जबकि बाकी कोई पदाधिकारी, मतगणना कर्मी या मतगणना एजेंट मोबाइल फोन नहीं ले जा सकते। इसके अलावा नशे की सामग्री सहित अन्य आपत्तिजनक समान अंदर ले जाने पर पूरी तरह से पाबंदी है।

हर राउंड की रिपोर्ट फाइनल होने के बाद दूसरे राउंड की गिनती शुरू होगी। हर काउंटिंग टेबल पर काउंटिंग असिस्टेंट, काउंटिंग सुपरवाइजर और काउंटिंग माइक्रो ऑब्जर्वर मौजूद रहेंगे। विभिन्न पार्टियों के एजेंट भी काउंटिंग और रिटर्निंग ऑफिसर के टेबल पर रहेंगे। पोस्टल बैलेट की गिनती के समय एक काउंटिंग असिस्टेंट बढ़ जाएगा।

वीवीपैट से मिलान के बाद अंतिम नतीजे
वीवीपैट से मिलान के बाद ही अंतिम नतीजे जारी होंगे। अंतिम राउंड की गिनती के बाद संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के 5.5 बूथों की रेंडमली जांच की जाएगी। सही निष्कर्ष आने के बाद फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा।

पांच चरणों का मतदान
पांच चरणों के चुनाव में पहले चरण के लिए 30 नवंबर को वोट डाले गये, जिसमें 13 सीटों पर 64.12 प्रतिशत वोटिंग हुई। दूसरे चरण में 7 दिसंबर को 19 सीटों पर मतदान हुआ और 65.85 फीसदी वोटिंग रिकॉर्ड की गई। तीसरे चरण में 12 दिसंबर को 17 सीटों पर 62.58 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं चौथे चरण में 16 दिसंबर को 15 सीटों पर 63.55 फीसदी और पांचवें व अंतिम चरण में शुक्रवार को 16 सीटों पर 70.83 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके साथ ही सभी 81 सीटों पर पांच चरणों में मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई। अब सबकी नजरें 23 दिसबंर को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं। कुल मिलाकर झारखंड में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। करीब डेढ़ महीने चले चुनाव में कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं घटी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदूरसंचार विभाग ने गेल को 1.72 लाख करोड़ रुपये बकाया चुकाने को कहा
Next Article टीपीसी के सात नक्सली गिरफ्तार : झारखंड

Related Posts

Headlines

संजय सरावगी की दो टूक- ‘सेवा संकल्प अभियान’ को रस्म न समझें कार्यकर्ता

September 7, 2026
Headlines

बाढ़ राहत शिविर में सीएम ने खुद परोसा खाना, बोले- नुकसान की भरपाई करेगी सरकार

September 7, 2026
Headlines

गंगा ने तोड़ा 2016 का रिकॉर्ड, पर हालात काबू में; मंत्री बोले- आबादी पर आंच नहीं आने देंगे

September 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 08 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 8, 2026

संजय सरावगी की दो टूक- ‘सेवा संकल्प अभियान’ को रस्म न समझें कार्यकर्ता

September 7, 2026

बाढ़ राहत शिविर में सीएम ने खुद परोसा खाना, बोले- नुकसान की भरपाई करेगी सरकार

September 7, 2026

गंगा ने तोड़ा 2016 का रिकॉर्ड, पर हालात काबू में; मंत्री बोले- आबादी पर आंच नहीं आने देंगे

September 7, 2026

दुबई से बदलेगी बिहार की तस्वीर, उद्योग मंत्री ने दुनिया भर के दिग्गज कारोबारियों को दिया न्योता

September 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.