Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 10 October, 2026 • 02:57 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » चेकिंग अभियान पर निकले डीएसपी की गाड़ी को कार ने मारी टक्कर
रांची

चेकिंग अभियान पर निकले डीएसपी की गाड़ी को कार ने मारी टक्कर

July 24, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

रांची। अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित अशोक नगर में हुए एक हादसे में डीएसपी नीरज कुमार बाल-बाल बच गए हैं। हादसा शनिवार रात गश्त के दौरान उस समय हुआ जब उनकी सरकारी गाड़ी सेल्टोस (JH01EC4015) को एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में डीएसपी नीरज और उनका चालक जख्मी हो गए हैं, जिन्हें आनन-फानन में रांची के मेडिका अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। डीएसपी नीरज कुमार को पीठ में चोट आयी है। डीएसपी की गाड़ी को टक्कर मारने वाली कार में चार युवतियां और दो युवक सवार थे। इस घटना में वे भी मामूली रूप से जख्मी हुए हैं।

 

बताया जाता है कि जिस कार के द्वारा डीएसपी के वाहन में टक्कर मारी गई है वे सभी एक पूर्व डीजीपी के रिश्तेदार हैं। जानकारी के अनुसार पूर्व डीजीपी अशोक नगर में ही रहते हैं। नशे में धुत होकर चार युवतियां और दो युवक कार में बैठे हुए थे। सभी ने पास के ही एक बड़े होटल में शराब पी थी और फिर घर लौट रहे थे। कार चलाने वाला युवक पूर्व डीजीपी का भतीजा बताया जा रहा है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। फिलहाल जो लोग शराब पीकर कार चला रहे थे उन्हें भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार की रात करीब 1:27 पर डीएसपी नीरज शहर के नियमित रात्रि गश्त पर थे।इस दौरान वे अशोक नगर रोड नंबर एक के पास अपना वाहन खड़ा कर कार में बैठ कर ही किसी से बात कर रहे थे। तभी एक लग्जरी कार ने उनकी कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टक्कर मारने वाली कार के परखच्चे उड़ गए। नशे में धुत होकर वाहन चलाने वाले युवाओं की किस्मत अच्छी थी कि उनकी कार के सेफ्टी फीचर एक्टिव हो गए, जिसके चलते उनकी जान बच गई।

अरगोड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार भी कुछ ही दूर पर रात्रि गश्त कर रहे थे। जैसे उन्हें मामले की जानकारी मिली है आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचे और सबसे पहले घायल डीएसपी और उनके ड्राइवर को अस्पताल भेजा। वहीं घायल युवक और युवतियों को भी अस्पताल भेजा गया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमीडिया ट्रायल पर आत्मनिरीक्षण करे निजी मीडिया: अनुराग ठाकुर
Next Article नहीं सहन कर पाया बेवफाई, ले ली जान, गिरफ्तार

Related Posts

Headlines

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026
Headlines

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026
Headlines

स्वाद, सेहत और समृद्धि की नई इबारत… एक मुट्ठी मखाना ने खोल दिए बिहार के लिए दुनिया भर के दरवाजे

October 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 10 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 10, 2026

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026

तारीख पर तारीख से मुक्ति, बिहार के गांवों में मोबाइल से सुलझ गए 44 हजार लफड़े

October 9, 2026

शराबबंदी का मेगा एक्शन : हर रोज 3600 ठिकानों पर रेड, 7400 पियक्कड़ और 3200 तस्कर सलाखों के पीछे

October 9, 2026

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.