Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 11 October, 2026 • 08:51 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » धोनी 40 रुपये में वैद्य से करा रहे हैं इलाज
रांची

धोनी 40 रुपये में वैद्य से करा रहे हैं इलाज

June 30, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

रांची। चालीस रुपये में वैद्य वंदन सिंह से घुटनों के दर्द का इलाज करा रहे महेंद्र सिंह धोनी घुटने के दर्द से परेशान भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपना इलाज लापुंग के जंगली इलाके बाबा गलगली धाम के कातिंगकेला में बैठने वाले वैद्य वंदन सिंह खेरवार से करा रहे हैं। वैद्य ने बताया कि लगभग एक महीने से धोनी उनकी दवाएं ले रहे हैं। वे हर 4 दिन में जड़ी-बूटियां लेने आश्रम आते हैं।वैद्य ने बताया कि धोनी जब पहली बार उनके पास आए तो वह उन्हें पहचान ही नहीं पाए। साथ में आए लोगों ने जब परिचय कराया तब पता चला कि वे तो धोनी हैं, जिन्हें उन्होंने टीवी पर बल्ला घुमाते देखा है। धोनी जिस दिन आश्रम आते हैं वहां लोगों की काफी भीड़ हो जाती है। वैद्य ने कहा कि धोनी ने विस्तार से उन्हें अपनी तकलीफ बताई। कैल्शियम की कमी के कारण उनके दोनों घुटनों में दर्द है। जिससे उन्हें चलने में तकलीफ होती है। वैद्य ने बताया कि इलाज के लिए वे सिर्फ 20 रुपए फीस लेते हैं और 20 रुपए की दवा देते हैं।उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि धोनी एक ईमानदार मरीज की तरह अपने 40 रुपए खुद देते हैं। उन्होंने बताया कि धोनी पिछली बार 26 जून को उनके पास आए थे।

वैद्य वंदन ने बताया कि धोनी के माता-पिता भी उनकी दवा ले चुके हैं। उन्होंने कहा कि दोनों को घुटने में समस्या है और पिछले तीन महीने से उनका इलाज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि माता-पिता को इलाज से आराम है, इसलिए धोनी भी उनके पास आ रहे हैं।वैद्य वंदन ने बताया कि धोनी जब भी आते हैं तो उनके साथ फोटो खिंचवाने वालों की भीड़ लग जाती है। यही वजह है कि वह आने पर गाड़ी से बाहर नहीं आते हैं। उन्हें दवा गाड़ी तक ही पहुंचा दी जाती है। धोनी दवा पीते हैं। गांव वालों के साथ खुद मोबाइल पकड़कर तस्वीर खिंचवाते हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleप्रधानमंत्री सात जुलाई को वाराणसी में 1800 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
Next Article वाराणसी : कुपोषण की रोकथाम के लिए शुरू हुआ ‘सम्भव’ अभियान

Related Posts

Headlines

बिहार में सड़कों पर स्कूटी सवार ‘पुलिस दीदी’ का पहरा, महीनेभर में 790 मनचलों पर कसी नकेल

October 11, 2026
झारखंड

12 किलो नुकीली कीलों की सेज, पेट पर भारी कलश… अनोखी साधना में लीन हैं रूपा देवी

October 11, 2026
Headlines

घर से गंदा धंधा चला रही महिला समेत दो गिरफ्तार, 2 करोड़ का माल जब्त

October 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिहार में सड़कों पर स्कूटी सवार ‘पुलिस दीदी’ का पहरा, महीनेभर में 790 मनचलों पर कसी नकेल

October 11, 2026

12 किलो नुकीली कीलों की सेज, पेट पर भारी कलश… अनोखी साधना में लीन हैं रूपा देवी

October 11, 2026

घर से गंदा धंधा चला रही महिला समेत दो गिरफ्तार, 2 करोड़ का माल जब्त

October 11, 2026

भौकाल बनाने के वास्ते सोशल मीडिया पर लहराया कट्टा, पुलिस ने निकाल दी हेकड़ी

October 11, 2026

घर की चारदीवारी से निकल बनेंगी बॉस, बिहार की बेटियों के स्टार्टअप को सम्राट सरकार का सहारा

October 11, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.