Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 13 October, 2026 • 06:46 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जमीन हड़पने को लेकर तीन भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
रांची

जमीन हड़पने को लेकर तीन भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

May 2, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

रांची। अरगोड़ा थाना में एक महिला ने फर्जी तरीके से जमीन की बिक्री कर जमीन हड़पने के मामले में तीन भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है।

इनमें फूलचंद साव और उसके भाई अर्जुन साव एवं वासुदेव साव शामिल हैं । इस संबंध में स्व विजय कुमार की पत्नी गंगोत्री देवी ने सोमवार को बताया कि उनका जमीन खाता नंबर 211,प्लॉट नंबर 2046 अरगोड़ा में स्थित है। उन्होंने बताया कि सास- ससुर की खरीदी जमीन में परिवारिक बंटवारा के आधार पर न्यायालय से उनके हिस्से में 4 कट्ठा 15 छटाक, 36 वर्ग फीट जमीन के रूप में मिला था। इसी बीच फूलचंद साव उनके पति के पास आए और उक्त जमीन पर आवासीय बहुमंजिला इमारत बनाने की बात रखे और बोले कि आपको हिस्सेदारी के रूप में चार फ्लैट दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मेरे पति से दबाव डालकर फूलचंद साव अपने नाम से एक निबंधित पावर ऑफ अटॉर्नी ले लिया। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में मुझे पता चला कि उक्त जमीन को फूलचंद साव ने अपने भाई अर्जुन साव को बेच दिया। महिला ने बताया कि बात करने पर फूलचंद ने कहा कि जो बात तय हुआ है वह आपको मिलेगा। इसके बाद जमीन पर फ्लैट बनाकर सारा फ्लैट भी बेच दिया गया। महिला ने बताया कि इसकी जानकारी होने पर जब वह बात करने गई तो उनलोगों ने बात करने से इंकार कर दिया।

महिला ने बताया कि पुलिस से शिकायत करने पर उनलोगों ने कहा कि तुम्हें और तुम्हारे बच्चों को झूठे मुकदमे में फंसा देंगे और जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने बताया कि इनके बारे में काफी खोजबीन करने पर पता चला कि इन तीनों ने कई लोगों के साथ फर्जीवाड़ा कर करोड़ों की ठगी किया है। इस संबंध में सदर थाने में पांच केस दर्ज है।
थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि महिला की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दोषियों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleविशेष तलाशी अभियान में तीन केन आईईडी बम बरामद
Next Article मलेशिया के बाद श्रीलंका में फंसे झारखंड के श्रमिकों ने सरकार से लगाई घर वापसी की गुहार

Related Posts

Headlines

दुर्गा पूजा को लेकर SSP का फुलप्रूफ प्लान तैयार, शक्ति कमांडो को बड़ा जिम्मा

October 13, 2026
झारखंड

मशहूर डॉ भदानी का बदला ठिकाना, अब कहां करेंगे मरीजों का इलाज… जानें

October 13, 2026
Headlines

उद्योग मंत्री ने महवल लेदर पार्क का लिया जायजा, कुमारबाग में बियाडा एमडी ने दिये सख्त निर्देश

October 12, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 13 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 13, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर SSP का फुलप्रूफ प्लान तैयार, शक्ति कमांडो को बड़ा जिम्मा

October 13, 2026

मशहूर डॉ भदानी का बदला ठिकाना, अब कहां करेंगे मरीजों का इलाज… जानें

October 13, 2026

उद्योग मंत्री ने महवल लेदर पार्क का लिया जायजा, कुमारबाग में बियाडा एमडी ने दिये सख्त निर्देश

October 12, 2026

आपदा पीड़ितों की मदद को आगे आया पर्यटन निगम, CM राहत कोष में दिये 1 करोड़

October 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.