WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। राज्य सरकार ने चार आईपीएस का तबादला किया है। चारों प्रशिक्षु अधिकारी 2019 और 2020 बैच के हैं। मूमल राजपुरोहित को रांची का एएसपी मुख्यालय-एक बनाया गया है।
इसी प्रकार आईपीएस ऋषभ गर्ग को एसडीपीओ मेदनीनगर, पलामू के पद पर पदस्थापित किया गया है। सुमित कुमार अग्रवाल को जमशेदपुर का एएसपी लॉ एंड ऑर्डर और प्रवीण पुष्कर को कोडरमा का एसडीपीओ बनाया गया है। इस संबंध में बुधवार को गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

